Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएचीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजर

लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लान

Author
Prabhat Khabar 28 अगस्त 2026, 09:43 pm
लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लान

Ladakh Special Status : सरकार लद्दाख को संविधान के अनुच्छेद 371 के तहत विशेष दर्जा देने की दिशा में काम कर रही है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लेह में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से लद्दाख के लोगों को दिया गया यह वादा बहुत खास और "बहुत बड़ा वादा" है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है और यह चीजें अब तय हो रही हैं. Article 371 के तहत क्या मिलेगा? लद्दाख में डुक पद्म करपो स्कूल के सिल्वर जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे रिजिजू ने कहा कि सरकार की तरफ से लद्दाख को इस अनुच्छेद के तहत विशेष संवैधानिक सुरक्षा देने का भरोसा दिया गया है.

उन्होंने कहा, “लद्दाख के लोगों को भारत सरकार और गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया है कि आपको Article 371 में विशेष प्रावधान मिलेंगे. यह बहुत बड़ा वादा है.” रिजिजू ने यह भी साफ किया कि अनुच्छेद 371 संविधान में कुछ राज्यों के लिए विशेष प्रावधानों से जुड़ा है.

दो जिलों से सात जिलों तक पहुंचा लद्दाख केंद्रीय मंत्री ने लद्दाख में हुए प्रशासनिक बदलावों का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले इलाके में सिर्फ लेह और कारगिल दो जिले थे, लेकिन अब सात जिलों के गठन की दिशा में काम हो रहा है. उनके मुताबिक, इसके साथ सात परिषदों के ज़रिए स्थानीय स्तर पर लोगों को ज़्यादा अधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी देने की तैयारी है.

रिजिजू ने कहा कि पहले से मौजूद स्वायत्त परिषदों के पास काफी अधिकार नहीं थे. उन्होंने कहा कि नए प्रशासनिक ढांचे का मकसद ज़मीनी स्तर पर लोकतंत्र को मज़बूत करना और लोगों को ज़्यादा ताकत देना है. इन प्रशासनिक बदलावों से ज़मीनी स्तर पर लोकतंत्र मज़बूत होगा, जिसका सीधा असर इलाके के भविष्य पर पड़ेगा.

लद्दाख के लिए क्यों अहम है यह कदम? रिजिजू ने कहा कि लद्दाख में जिस तरह से प्रशासनिक और संवैधानिक बदलाव की तैयारी हो रही है, वह इलाके के भविष्य के लिए एक अहम नींव रखेगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां के बच्चे भी समझेंगे कि सरकार ने लद्दाख के लिए जो कदम उठाए हैं, वे कितने जरूरी थे.

इस अनुच्छेद के तहत विशेष प्रावधान की बात ऐसे समय में सामने आई है, जब लद्दाख में लंबे समय से स्थानीय अधिकारों, संवैधानिक सुरक्षा और इलाके की खास पहचान को लेकर मांगें उठती रही हैं. लेह पहुंचने पर हुआ स्वागत रिजिजू शुक्रवार को लेह पहुंचे, जहां कुशोक बकुला रिमपोछे एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया.

डुक पद्म करपो स्कूल के प्रतिनिधि और लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष ताशी ग्यालसन, लद्दाख बीजेपी अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू समेत अन्य लोग मौजूद रहे. ये भी पढ़ें: स्टालिन ने बनाई चुनावी रणनीति, गांव-गांव और हर बूथ तक पहुंच मजबूत करेगी DMK स्कूल के सिल्वर जुबली समारोह में रिजिजू को पारंपरिक खाता (स्कार्फ) और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

फिलहाल, रिजिजू के बयान में Article 371 के तहत लद्दाख को दिए जाने वाले विशेष प्रावधानों का आखिरी रूप या विस्तृत अधिकारों की जानकारी नहीं दी गई है. सरकार की अगली घोषणा से यह साफ होगा कि लद्दाख के लिए प्रस्तावित संवैधानिक सुरक्षा में कौन से खास प्रावधान शामिल किए जाएंगे..

Ad

ताज़ा खबरें

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क
मध्यप्रदेश

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?
राष्ट्रीय

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद