Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच

Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्न

Author
Prabhat Khabar 28 अगस्त 2026, 03:10 pm
Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्न

महाराष्ट्र में मराठी भाषा सीखने को लेकर चल रहे विवाद के बीच गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों को बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चालकों को मराठी सीखने के लिए एक साल का समय देने का फैसला किया है. इस दौरान मराठी नहीं बोल पाने पर उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

फडणवीस के इस फैसले के बाद मुंबई में कई गैर-मराठी ऑटो चालकों ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. चालकों का कहना है कि उन्हें मराठी सीखने के लिए और समय मिल गया है, जिससे वे बिना रोजगार की चिंता किए भाषा सीख सकेंगे. ये भी पढ़ें: सावन में मटन खाने की जिद ने 30 साल के बेटे की ली जान, पिता ने पीट-पीटकर कर मार डाला, मां भी गिरफ्तार कम समय में भाषा सीखना मुश्किल था मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑटो और टैक्सी चालक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर समय की मांग की थी.

उनका कहना था कि चालकों की उम्र और शिक्षा का स्तर अलग-अलग है, इसलिए कम समय में मराठी सीखना कई लोगों के लिए मुश्किल है. सरकार ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए एक साल की मोहलत दी है. फडणवीस ने यह भी कहा कि सरकार चालकों को मराठी सीखने के लिए कक्षाएं और पढ़ने की सामग्री उपलब्ध कराएगी.

इस अवधि में लाइसेंस या परमिट को लेकर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होगी. पहले लाइसेंस पर कार्रवाई की थी तैयारी इससे पहले महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मराठी नहीं बोलने वाले ऑटो और टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की बात कही थी. इसके तहत उन्हें नोटिस देने और नियमों का पालन नहीं करने पर लाइसेंस निलंबित करने की योजना थी.

इसके बाद गैर-मराठी चालकों में चिंता और विरोध बढ़ गया था. ये भी पढ़ें: पटना जंक्शन के वेटिंग रूम में महिला से छेड़खानी, रेल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार अब मुख्यमंत्री के फैसले से फिलहाल चालकों को राहत मिल गई है. हालांकि, सरकार ने मराठी सीखने की जरूरत खत्म नहीं की है, बल्कि इसके लिए अतिरिक्त समय दिया है.

परिवहन मंत्री ने भी फैसले को स्वीकार करते हुए कहा है कि एक साल बाद आगे और समय मांगना उचित नहीं होगा..

Ad

ताज़ा खबरें