Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएचीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?

Author
Prabhat Khabar 28 अगस्त 2026, 08:28 pm
चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?

त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले महंगाई की एक और खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने मुंबई में तबेला दूध के दाम ₹9 प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है. इस फैसले के कारण 1 सितंबर 2026 से दूध अब ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा.

ऐसे में बिहार और झारखंड के लोगों के बीच भी यह चर्चा हो रही है कि क्या इन दोनों राज्यों में भी आने वाले दिनों में दूध की कीमतें बढ़ सकती हैं? मुंबई में क्यों बढ़े दूध के दाम? मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बताया कि नई कीमत 1 सितंबर 2026 से लागू होगी.

हालांकि लोगों के लिए राहत की बात ये है कि अगले 6 महीने तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. यानी 28 फरवरी 2027 तक इसी बढ़ी हुई कीमत पर दूध मिलेगा. दूध की कीमत बढ़ने के पीछे बढ़ती उत्पादन लागत को वजह बताया जा रहा है. संगठन का कहना है कि पशुओं की कीमत, चारा, दाना और दूसरी जरूरी चीजों का खर्च बढ़ने से डेयरी चलाना महंगा हो गया है.

इसी वजह से मुंबई में तबेला दूध की कीमत ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर करने का फैसला किया गया है. ये भी पढ़ें: 29 अगस्त से 2 सितंबर तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल! जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम बिहार-झारखंड में अलग है दूध का हिसाब? मुंबई में दूध महंगा होने के बाद बिहार और झारखंड के लोगों की नजर भी अब दूध की कीमतों पर है.

लेकिन दोनों राज्यों में दूध का बाजार मुंबई से थोड़ा अलग है. यहां बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं तक दूध की सप्लाई स्थानीय डेयरी कंपनियां और सहकारी संस्थाएं करती हैं. बिहार में सुधा और झारखंड में मेधा डेयरी प्रमुख नाम हैं. इसलिए मुंबई में दूध की कीमत बढ़ने का सीधा असर बिहार और झारखंड की खुदरा कीमतों पर पड़ना जरूरी नहीं है.

ये भी पढ़ें: चारों तरफ तबाही, बालकनी में फंसा परिवार, नेपाल-तिब्बत सीमा से आया नया डरावना वीडियो क्या मुंबई की बढ़ोतरी का असर बिहार-झारखंड पर पड़ेगा? मुंबई में हुई बढ़ोतरी स्थानीय दूध उत्पादकों के फैसले से जुड़ी है. इसलिए जरूरी नहीं है कि इसका असर बिहार-झारखंड में भी हो.

क्योंकि बिहार-झारखंड में दूध की सप्लाई यहां की स्थानीय कंपनी करती है. मुंबई में ₹9 की बढ़ोतरी को देखकर यह मान लेना कि बिहार और झारखंड में भी दूध ₹9 महंगा हो जाएगा, सही नहीं होगा. आगे बढ़ सकते हैं दूध के दाम? फिलहाल तत्काल बढ़ोतरी की आधिकारिक जानकारी नहीं है.

लेकिन दूध उत्पादन की लागत पर चारा, पशु-आहार, परिवहन और दूसरे खर्चों का असर पड़ता है. ऐसे में अगर आने वाले महीनों में ये लागत लगातार बढ़ती है, तो डेयरी कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं..

Ad

ताज़ा खबरें

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क
मध्यप्रदेश

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्र