Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारी

एडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?

Author
Prabhat Khabar 28 अगस्त 2026, 04:00 pm
एडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब "बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव" रिलीज से पहले ही चर्चा में है. वजह है भारत में इस किताब के प्रकाशन को लेकर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की भूमिका. एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पेंगुइन ने किताब के कुछ हिस्सों में बदलाव और कुछ अंश हटाने को कहा था, जिसे सोनिया गांधी ने स्वीकार नहीं किया.

हालांकि, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने अब इस दावे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह भारत में इस किताब की प्रकाशक नहीं है. क्या है ये पूरा मामला, आसान भाषा में समझते हैं. कब आएगी सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग सोनिया गांधी की बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव की अंतरराष्ट्रीय रिलीज 10 नवंबर 2026 को होने वाली है.

अमेरिकी प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ ने अगस्त में इसकी घोषणा की थी. नॉफ, पेंगुइन रैंडम हाउस समूह का ही एक प्रकाशन संस्थान है. घोषणा के समय किताब के पहले प्रिंट रन के लिए एक लाख प्रतियों का आंकड़ा भी सामने आया था. किताब में सोनिया गांधी अपनी जिंदगी के निजी और राजनीतिक पहलुओं को सामने रखने वाली हैं.

इसमें इटली में बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात और शादी, नेहरू-गांधी परिवार में उनका जीवन, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या के बाद का दौर और फिर राजनीति में उनकी एंट्री जैसे प्रसंग शामिल बताए गए हैं. कहां से शुरू हुआ विवाद ? 28 अगस्त को एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारत में इस किताब को प्रकाशित करने वाला था.

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाशक ने पांडुलिपि के एक हिस्से में कुछ एडिटोरियल चेंजेस एंड डिलीशंस यानी संपादकीय बदलाव और कुछ अंश हटाने का सुझाव दिया था. सोनिया गांधी ने इन बदलावों को स्वीकार नहीं किया और इसके बाद भारत में प्रकाशन को लेकर स्थिति बदल गई. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पेंगुइन के भारतीय प्रकाशन अधिकारों की दौड़ से बाहर होने के बाद दूसरे प्रकाशक किताब के भारतीय संस्करण को लेकर बातचीत में हैं.

इनमें हार्पर कॉलिन्स का नाम सबसे आगे बताया गया है. हालांकि, अभी तक भारत के लिए नए प्रकाशक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ये भी पढ़ें: Explainer: बिहार में बारिश कम फिर भी नदियां उफान पर, गंगा, गंडक और कोसी में कहां से आई बाढ़? पेंगुइन ने इस मामले में क्या कहा? इस मामले को लेकर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने 28 अगस्त को बयान जारी कर कहा कि वह भारत में बिलॉन्गिंग की प्रकाशक नहीं है.

कंपनी ने यह भी कहा कि यह कहना परिस्थितियों को सही तरीके से पेश नहीं करता कि सोनिया गांधी द्वारा संपादकीय बदलाव स्वीकार नहीं किए जाने के कारण उसने किताब प्रकाशित करने का फैसला बदल दिया. पेंगुइन ने माना कि वह किताब प्रकाशित करने को इच्छुक थी. कंपनी के मुताबिक, किसी किताब के प्रकाशन से पहले तथ्य-जांच करना और लेखक को जरूरी सुझाव देना प्रकाशक की सामान्य जिम्मेदारी है.

हालांकि, सोनिया गांधी के साथ हुई बातचीत में किन हिस्सों को लेकर चर्चा हुई, इस बारे में पेंगुइन ने कोई जानकारी देने से इनकार किया है. कंपनी ने इसे गोपनीय बातचीत बताया है. भारत में अब कौन और कहां छपेगी किताब? फिलहाल इसका स्पष्ट आधिकारिक जवाब नहीं है. रिपोर्टों के मुताबिक, कई भारतीय प्रकाशक इस किताब के अधिकार हासिल करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और हार्पर कॉलिन्स के समझौते के करीब पहुंचने की बात कही गई है.

सोनिया गांधी की यह किताब इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा काफी हद तक सार्वजनिक चर्चा से अलग रखा है. प्रकाशक की घोषणा के अनुसार, यह संस्मरण उनके निजी अनुभवों के साथ-साथ भारत में छह दशकों के सामाजिक और राजनीतिक बदलाव को उनके नजरिए से देखने की कोशिश करेगा.

ये भी पढ़ें: Nepal flood explained : बर्फ के चट्टान, ग्लेशियर झील या बारिश, नेपाल में बाढ़ की क्या है वजह.

Ad

ताज़ा खबरें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि
मध्यप्रदेश

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्न
राष्ट्रीय

Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्न

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएं

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्ड
राष्ट्रीय

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्ड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दिया
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दिया