Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

जलकर संग्रहण में तेजी लाने व समूह जलप्रदाय योजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

Author
Admin Malwa First 15 जून 2026, 05:08 pm
जलकर संग्रहण में तेजी लाने व समूह जलप्रदाय योजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
एकल ग्राम योजनाओं में पंप ऑपरेटर नियुक्त करने के निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में "जिला जल एवं स्वच्छता मिशन" की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, वैज्ञानिक केन्द्रीय भू-जल बोर्ड जल शक्ति मंत्रालय भोपाल सुश्री ट्विंकल चड्डा, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री दीपेश वास्पत, महाप्रबंधक जल निगम श्री धीरेन्द्र कुमार बिजौरिया एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने पंचायतों द्वारा जलकर संग्रहण कार्य की प्रगति की समीक्षा में निर्देश दिए, कि जिले की एकल ग्राम योजनाओं वाले ग्राम पंचायतों से समन्वय कर ग्रामवासियों से जलकर राशि वसूली हेतु जागरूक करें। ग्राम पंचायतों द्वारा अधिक से अधिक जलकर की राशि वसूल की जाए। कलेक्‍टर ने एकल ग्राम योजनाओं में जिन ग्रामों में योजना सामूहिक रूप से संचालित है, उन ग्रामों में ग्राम पंचायत के माध्यम से पंप ऑपरेटर नियुक्त करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक, म.प्र. जल निगम को निर्देशित किया, कि समूह जलप्रदाय योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर, ग्रामों में जल प्रदाय किया जाए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Ad

ताज़ा खबरें