Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

रामपुरा थाना परिसर में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित, ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय

Author
Mukesh Rathor 01 जुलाई 2026, 03:56 pm
रामपुरा थाना परिसर में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित, ठगी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय
**रामपुरा, नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को थाना रामपुरा परिसर में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों को साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के प्रभावी उपाय बताए। यह अभियान पुलिस मुख्यालय द्वारा 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रामपुरा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी विपिन मसिह, तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट, फर्जी इन्वेस्टमेंट एप, एपीके फाइल के माध्यम से व्हाट्सएप हैकिंग, फर्जी कैशबैक एवं रिफंड ऑफर, फेक कॉल, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन जॉब स्कैम, मैट्रिमोनियल वेबसाइट फ्रॉड, बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी धोखाधड़ी जैसे अनेक तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे अपराधों से बचने के लिए नागरिकों को किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने तथा संदिग्ध कॉल, ई-मेल एवं संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा साइबर सुरक्षा के मूलभूत नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है और प्रत्येक नागरिक की सतर्कता ही सुरक्षित डिजिटल समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई तथा साइबर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। साथ ही लोगों को बताया गया कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध की घटना होती है तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर समय रहते अपनी राशि और जानकारी को सुरक्षित रख सकता है। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें, ताकि समाज को डिजिटल ठगी से सुरक्षित बनाया जा सके।**
Ad

ताज़ा खबरें

नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड
राष्ट्रीय

IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप
राष्ट्रीय

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल