Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायतावीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षणपानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट कीकिसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिताChhattisgarh Paper Leak: सुई से छेदकर निकाला पर्चा, 11 हजार में बेचा; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तारहोमवर्क न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, बच्चे की हुई मौत, CCTV वीडियो वायरलचुनौतियां को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आजादी का अमृतकाल चल रहा है, हम सब मिलकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव इकॉनामिक टाईम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में हुए शामिलBCI के को-चेयरमैन सदाशिव रेड्डी ने मांगा चेयरमैन मनन मिश्रा का इस्तीफा, कहा-Bar बेहतर का हकदारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. एकनाथ रानाडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर किया नमनसुर्खियों पर क्यों है तुकाराम मुंडे? ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एक और रेस्तरां का लाइसेंस सस्पेंडJantar Mantar पर प्रदर्शनकारियों की मांग: आरक्षण सिर्फ गरीबों को मिले, SC/ST एक्ट खत्म करने की उठी आवाजमौसम : अगले 3 तीन किन राज्यों में होगी भारी बारिश? IMD ने दी जानकारीसरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियम

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच का 59वां स्थापना दिवस

Author
Admin Malwa First 02 अगस्त 2026, 05:29 pm
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच का 59वां स्थापना दिवस
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जन्मस्थली नीमच स्थित ग्रुप केंद्र में शनिवार को 59वां स्थापना दिवस श्रद्धा, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया गया। उप महानिरीक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक शौर्य स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया। श्रद्धांजलि समारोह में ग्रुप केंद्र के अधिकारियों एवं जवानों ने अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात वीर शहीदों को सलामी दी गई और देशभक्ति से ओतप्रोत पारंपरिक गीत "वतन की राह में वतन के नौजवान शहीद हों" का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरदार पोस्ट से लाई गई पावन मिट्टी से भरे कलश पर अधिकारियों एवं जवानों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर राष्ट्ररक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त 1968 को सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में ग्रुप केंद्र की स्थापना हुई थी। स्थापना के 59 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बल की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया गया। देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं राष्ट्रीय एकता की रक्षा में सीआरपीएफ की उल्लेखनीय भूमिका का स्मरण करते हुए अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्रुप केंद्र के सभी मैस में परंपरानुसार 'बड़ा खाना' का आयोजन भी किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने सहभागिता की।
Ad

ताज़ा खबरें

जबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता
मध्यप्रदेश

जबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता

वीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षण
राष्ट्रीय

वीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षण

पानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?
राष्ट्रीय

पानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट की
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट की

किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता