Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पाकिस्तान और चीन की हरकतों पर नजर रखेगा भारत का 'नॉटी बॉय', जानिए EOS-05 की क्या है खासियतजिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम

राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामपुरा में निकली संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैली

Author
Mukesh Rathor 15 जून 2026, 10:07 pm
राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, रामपुरा में निकली संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैली
रामपुरा, 15 जून (निप्र)। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र कथित रूप से नियम-विरुद्ध निरस्त किए जाने के विरोध में रविवार को रामपुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संविधान सम्मान एवं रक्षा मौन रैली तथा विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा के मार्गदर्शन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के निर्देशन में आयोजित किया गया। इसमें शहर कांग्रेस कमेटी, मंडलम कांग्रेस कमेटी सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मौन रैली जगदीश मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा बाजार होते हुए लालबाग तक निकाली गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए। समापन अवसर पर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उसका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र अनुचित तरीके से निरस्त किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग की। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ईश्वर मुजावदिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल, शौरभ नाहटा, अभिषेक करेल, मंडलम अध्यक्ष इकबाल पठान, सुनील गौड़, सुभाष पाटीदार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्याम पवार, दशरथ रावत, गुड्डू भाई पठान, बहादुर, अरविंद गुजराती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें