Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्राम सांडा में तालाब व स्टॉप डेम निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Author
Admin Malwa First 15 अप्रैल 2026, 04:52 pm
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्राम सांडा में तालाब व स्टॉप डेम निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को रतनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोराई के ग्राम सांडा में 12.13 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्टॉप डैम (एनीकट) का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही स्टॉप डैम निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का चयन नहीं करने पर जनपद पंचायत सीईओ जावद, संबंधित उपयंत्री श्री प्रशांत गुप्ता एवं संबंधित सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्टॉप डैम निर्माण में अब तक हुए कार्य का पुनः मूल्यांकन करवाने के निर्देश भी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को दिए। कलेक्टर ने ग्राम सांडा में ही वन क्षेत्र से लगी पहाड़ियों के नीचे 38 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन तालाब का भी मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल चयन की सराहना करते हुए कहा कि इस तालाब के निर्माण से बड़ी मात्रा में जल भंडारण हो सकेगा तथा वन्य प्राणियों के लिए भी पानी उपलब्ध हो सकेगा। उपयंत्री ने अवगत कराया कि इस तालाब का निर्माण कार्य डेढ़ माह में पूर्ण हो जाएगा। तालाब की पाल की ऊंचाई 8 मीटर रहेगी और लगभग 10,000 घन मीटर जल संग्रहित होगा। कलेक्टर ने तालाब की पाल की पिचिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने ग्राम सांडा में ही 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एक अन्य तालाब के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने इस तालाब के निर्माण के लिए स्थल चयन को उपयुक्त बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्रीमती प्रीति संघवी, जनपद सीईओ श्री शैलेंद्र आदिवासी, कार्यपालन यंत्री श्री बी.एल.कतीजा, सहायक यंत्री श्री महादेव प्रसाद कौशल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Ad

ताज़ा खबरें