Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

जनसुनवाई में संवेदनशीलकलेक्टरश्री चंद्रा : 113 समस्याएं सुनीं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश

Author
Admin Malwa First 26 मई 2026, 02:48 pm
जनसुनवाई में संवेदनशीलकलेक्टरश्री चंद्रा : 113 समस्याएं सुनीं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री चंद्रा बोले- 'जन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सभी ट्रांसफार्मरों का हो निरीक्षण' कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिले भर से आए 113 आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के सख्त निर्देश दिए। मुख्य निर्देश:जरूरतमंद महिला को रेडक्रॉस से सहायता: बालागंज निवासी जरूरतमंद महिला सुम्मीबाई को परिवार के भरण-पोषण हेतु कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी, नीमच से 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश रेडक्रॉस प्रभारी को दिए। मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल प्रदान करें - ग्वालटोली निवासी सुश्री हेमलता प्रजापति के पति की मृत्यु जिला अस्पताल में होने के बाद भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सिविल सर्जन से समन्वय कर अस्पताल के रिकॉर्ड के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा उसकी प्रतिलिपि अविलंब उपलब्ध करवाएं। विद्युत ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा सर्वोपरि:- पिपलिया व्यास के नीलेश के आवेदन पर कलेक्टर ने म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्युत ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण करवाकर यह सुनिश्चित करें कि उनके पास अवैध अतिक्रमण, कबाड़ या ज्वलनशील सामग्री न हो। यदि कहीं ऐसा पाया जाए तो तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना की संभावना न रहे। जनसुनवाई मे जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में नीमच सिटी की नीता जैन, लीलाबाई, विद्यादेवी, सलमा हारून, बघथून के लक्ष्मणसिंह, अठाना की लीलाकृष्णा, भंवरलाल, मनासा के नानालाल, हनुमंतिया के जयपाल, बधाना की आशा, इन्द्रानगर के आरिफ हुसैन, अडमालिया के बालकिशन, हुलाशी बाई, महुपुरा के अनिल, चडोली की घीसीबाई, पिपलिया नाथावत के चमनसिंह, चम्पी के भागीरथ, देवपुरा की ललिता, सिंगोली की मांगीपूरी, उम्मेदपुरा के किशनलाल, ग्वालटोली के लक्ष्मण, मोहनलाल, टीचर कॉलोनी के देवेन्द्रसिंह, भाटखेड़ी के सुरेश रेगर, रतनपुरा भदवास के रामेश्वर नागदा, मोरवन के राधेश्याम,वरुखेड़ा की मंगलाबाई, देवरी-खवासा के मूलचंद, टाटियाखेड़ी के जवानसिंह, उग्रान के शंकरलाल कीर, चचोर के विष्णु कुमार, कराडिया महाराज के तरुण शर्मा, मालाहेड़ा की संतोषबाई, चल्दू के ऊकारलाल, सरवानिया महाराज के ताराचंद्र, आमलीखेड़ा के जितेन्द्रसिंह, काली कोठड़ी की संगीताबाई, पिपल्याहाड़ी के लालसिंह, पिपलीखेड़ा के रविन्द्र, सावन के प्रेमानाथ, महुडिया की भंवरीबाई एवं गोपाल सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
Ad

ताज़ा खबरें