Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वादISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तारपन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवामुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे | पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना कीगौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशिप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान के क्षेत्र में हुए कार्यों से बढ़ा है भारत का मान-सम्मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया संदेश मेपकास्ट द्वारा इसरो के सहयोग से 22 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय सेटेराष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं, सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में | टीकमगढ़ में शिकायतकर्ताओं से किया संवाद जिला पंजीयक सहकारिता को निलंबित करने के निर्देशजनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक उद्योग, रोजगार और कौशल विकास पर सरकार का है विशेष फोकस टीकमगढ़ की पीतल शिल्प कलाकारों को करेंगे प्रोत्साहित सुशासन पहलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारीCM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, MEA ने क्यों नहीं दी क्लीयरेंस ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में आंगनवाड़ी और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया | लाडली बहनों और बेटियों ने रक्षासूत्र बांधकर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री ने बच्चों को लाड़-दुलार कियामुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में मध्यप्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर संवाद

अवैध खनन एवं परिवहन के चार मामलों में कलेक्टर ने 1.62 लाख रुपये से अधिक की शास्ति अधिरोपित की

Author
Admin Malwa First 01 अगस्त 2026, 06:37 pm
अवैध खनन एवं परिवहन के चार मामलों में कलेक्टर ने 1.62 लाख रुपये से अधिक की शास्ति अधिरोपित की
जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के अंतर्गत चार अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन मालिकों एवं अवैध उत्खननकर्ता पर कुल 1 लाख 62 हजार 64 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। सभी प्रकरण जिला खनिज अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर निराकृत किए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार 30 जुलाई 2026 को भोलियावास, तहसील नीमच में जांच के दौरान डम्पर क्रमांक RJ09GB1128 में खनिज निर्धारित रॉयल्टी पास में अंकित मात्रा से अधिक पाया गया। इस प्रकरण में वाहन मालिक बद्रीलाल पिता नानुराम नायक, निवासी सुवाखेडा, तहसील जावद, जिला नीमच पर रॉयल्टी की 15 गुना राशि 5,400 रुपये तथा 40 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 45 हजार 400 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। इसी प्रकार 25 जुलाई 2026 को ग्राम चेनपुरा, तहसील नीमच में जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP44ZG3267 ( इंजन क्रमांक E2496286) से खण्डा पत्थर का निर्धारित मात्रा से अधिक परिवहन पाया गया। इस मामले में वाहन मालिक सूरजसिह पिता राजेन्‍द्र शक्‍तावत, निवासी दारू, तहसील नीमच पर 2,460 रुपये रॉयल्टी की 15 गुना राशि एवं 16 हजार 79 रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 18 हजार 539 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। एक अन्य प्रकरण में 23 जुलाई 2026 को ग्राम लोडकिया, तहसील मनासा में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जेसीबी एवं ट्रैक्टरों के माध्यम से लगभग 45 घनमीटर मुरम का अवैध उत्खनन पाया गया। जांच में लगभग 15 मीटर लंबाई, 3 मीटर चौड़ाई तथा 1 मीटर औसत गहराई का उत्खनन क्षेत्र मिला। इस प्रकरण में सत्यानारायण पिता भंवरलाल राठौर, निवासी महागढ़, तहसील मनासा, जिला नीमच पर 33 हजार 750 रुपये अधिशास्ति राशि एवं 33 हजार 750 रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 67 हजार 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। वहीं 22 जुलाई 2026 को रामपुरा दरवाजा, तहसील जावद में जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक RJ09RE6732 से बिना वैध रॉयल्टी पास के रेत का परिवहन करते पाए जाने पर वाहन मालिक संजय पिता मांगीलाल कुम्‍हार, निवासी बागेरडा मामादेव, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) पर रॉयल्टी की 15 गुना राशि 5,625 रुपये तथा 25 हजार रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति सहित कुल 30 हजार 625 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी प्रकरणों में निर्देश दिए हैं कि अधिरोपित शास्ति राशि निर्धारित अवधि में शासकीय कोष में जमा कराई जाए। राशि जमा होने के उपरांत नियमानुसार जब्त वाहन मुक्त किए जाएंगे। यदि निर्धारित समयावधि में राशि जमा नहीं की जाती है, तो संबंधितों के विरुद्ध प्रचलित प्रावधानों के अनुसार भू-राजस्व की भांति वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Ad

ताज़ा खबरें

केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा
मध्यप्रदेश

केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वाद

ISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

ISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तार

पन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवा
मध्यप्रदेश

पन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे | पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना की
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे | पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना की