Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएचीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएं

नशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वान

Author
Mukesh Rathor 19 जुलाई 2026, 06:33 pm
नशे से दूरी है जरूरी' अभियान 2.0: ग्राम चचोर में पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से किया जागरूक रहने का आह्वान
रामपुरा। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" के तहत रविवार को रामपुरा तहसील के ग्राम चचोर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी निलेश सोलंकी ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है तथा परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है। उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं एसडीओपी शबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में में चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जनसहभागिता के माध्यम से नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। नीमच पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। "नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0" स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और सशक्त राष्ट्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है
Ad

ताज़ा खबरें