Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बच्चों की सेहत पर विशेष फोकस: नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर, 270 विद्यार्थियों का हुआ परीक्षणजवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्यामालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरउद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयनरोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने पर जोरजिले में अब तक औसत 260.5 मि.मी. वर्षा दर्जमुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिले में घर-घर पहुंच रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियानकलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में 44 शासकीय सेवकों को मिली पदोन्नतिपश्चिम बंगाल में एक अगस्त से सक्रिय होंगी संवैधानिक संस्थाएं, मुख्यमंत्री ने स्वायत्ता का दिलाया भरोसामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की दी बधाईCJP की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार, कहा- 'वीडियो देखने का वक्त नहीं'रामपुरा के प्राचीन भैरव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार : 23 जुलाई को भगवान देवनारायण की प्राण प्रतिष्ठा, नव-निर्मित मंदिर का होगा लोकार्पणबर्धमान में मंत्री खुदीराम टुडू की पत्नी की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायलबंगाल में महिलाओं को एक और गिफ्ट, सरकारी बसों में मिलेगी पिंक सीट22 जुलाई की टॉप 20 खबरें: पीएम आवास से जंतर-मंतर तक प्रदर्शन, मेदांता पहुंचे सोनम वांगचुक, ममता ने मांगी मदद

मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिले में घर-घर पहुंच रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान

Author
Admin Malwa First 22 जुलाई 2026, 04:08 pm
मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप जिले में घर-घर पहुंच रहा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में पशुपालकों की आय में वृद्धि एवं दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित दूध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण के तहत जिले में व्यापक स्तर पर घर-घर संपर्क किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में 13 जुलाई 2026 से संचालित इस अभियान के अंतर्गत पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन एवं आधुनिक डेयरी प्रबंधन की जानकारी प्रदान की जा रही है। जिले में 3 से 4 गोवंश अथवा भैंसवंशीय पशुधन रखने वाले 10,084 पशुपालकों को चिन्हित किया गया है। विभाग के प्रशिक्षित सर्वेयर एवं मैत्रीकर्ता निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रत्येक पशुपालक के घर पहुंचकर पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन तथा वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही शासन के 'गोरस एप' एवं पशुपालन संबंधी उपयोगी डिजिटल सामग्री भी पशुपालकों तक पहुंचाई जा रही है। अभियान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय जिला नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश शर्मा ने जिले के विभिन्न विकासखंडों का भ्रमण कर गृहभेंट गतिविधियों का सत्यापन किया तथा अभियान की प्रगति का जायजा लिया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अनुसार 20 जुलाई 2026 तक 8,160 पशुपालकों के यहां गृहभेंट कर निर्धारित गतिविधियां पूर्ण की जा चुकी हैं। अभियान की सतत निगरानी जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी की जा रही है।
Ad

ताज़ा खबरें