Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सभी होटल, रेस्‍टोरेंट, मेरिज गार्डन संचालक फायर सेफ्टी मॉकड्रील अवश्‍य कर लें- श्री चंद्रा

Author
Admin Malwa First 15 जून 2026, 05:10 pm
सभी होटल, रेस्‍टोरेंट, मेरिज गार्डन संचालक फायर सेफ्टी मॉकड्रील अवश्‍य कर लें- श्री चंद्रा
कलेक्‍टर ने सभी होटल, रेस्‍टोरेंट मेरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दिए निर्देश जिले के सभी होटल, रेस्‍टोरेंट एवं मेरिज गार्डन संचालक फायर सेफ्टी ऑडिट एवं मॉक‍ड्रील अवश्‍य करवाए। मॉकड्रील में जो भी कमी पाई जाए, उनका सुधार अवश्‍य सुनिश्चित करें। जिले में संचालित ढाबों पर भी कोई अवैधानिक गतिविधियां ना हो, यह सुनिश्चित करें। ढाबो में लगे सीसीटीवी कैमरों से ढाबों के बाहर, मुख्‍य सड़क के आवागमन का फुटेज भी रिकार्ड हो, ऐसी व्‍यवस्‍था करें। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांश चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित रेस्‍टोरेंट, मेरिज गार्डन संचालकों की बैठक में दिए। बैठक में निर्देश दिए, कि सभी होटल संचालक, रेस्‍टोरेंट एवं मैरिज गार्डन में सुरक्षित प्रवेश और सुरक्षित निकासी की व्‍यवस्‍था हो।आपात स्थिति में निकासी के लिए वैकल्पिक व्‍यवस्‍था भी रहे, यह सभी संचालक सुनिश्चित करें। साथ ही होटल रेस्‍टोरेंट, मेरिज गार्डन के बाहर वाहनों की पार्किंग की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था सुनिश्चित हो। सड़क पर वाहन पार्किंग ना हो, यातायात में कोई व्‍यवधान ना हो यह सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी होटल रेस्‍टोरेंट संचालकों को निर्देश दिए, कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का अक्षरश: पालन करें और ग्राहकों को अच्‍छी गुणवत्‍ता की खाद्य सामग्री ही उपलब्‍ध करवाए संस्‍थान में स्‍वच्‍छता का विशेष ध्‍यान रखे। कलेक्‍टर ने विद्युत सुरक्षा के मानकों का पालन करने पुरानी विद्युत लाईन फिटिंग, ए.सी. व अन्‍य विद्युत उपकरणों को चेक करवाकर आवश्‍यकता के अनुसार सुधार करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्‍यास ने कहा , कि सभी होटल संचालक, रेस्‍टोरेंट में आंगतुकों ठहरने वालों की आईडी व रिकार्ड सु‍व्‍यवस्थित तरीके से संधारित करें तथा यदि कोई संदिग्‍ध व्‍यक्ति उनके प्रतिष्‍ठान में ठहरता है, तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्‍य दे। एसपी ने कहा, कि विदेशी आंगतुकों की सूचना निर्धारित सी फार्म में भरवाकर संबंधि पुलिस थानों को अनिवार्य रूप से उपलब्‍ध करवाई जाए। बैठक में होटल, मेरिज गार्डन, रेस्‍टोरेंट, ढाबा संचालकों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में एडीएम श्री बी.एस.कलेश, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक सुश्री हेमलता अग्रवाल, एसडीएम श्री पराग जैन व अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Ad

ताज़ा खबरें