Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट: रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था से लेकर नगर की समस्याओं पर हुई चर्चा

Author
Mukesh Rathor 15 जून 2026, 07:17 pm
मोहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट: रामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, कानून व्यवस्था से लेकर नगर की समस्याओं पर हुई चर्चा
**रामपुरा थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीओपी निकिता सिंह, तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया, थाना प्रभारी विपिन मसीह, नगर परिषद इंजीनियर स्वप्निल भूरिया, विद्युत विभाग के श्री जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। **बैठक के दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली एवं यातायात व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, ताकि त्योहार को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराया जा सके।** **एसडीओपी निकिता सिंह ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी। ** बैठक में नगर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई। नल-जल योजना के तहत नगर के गड्ढों को भरने, पेयजल व्यवस्था में सुधार, आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान तथा विद्युत विभाग से संबंधित मुद्दों पर अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही नगर के बस स्टैंड पर गुजर रही 33 केवी लाइन पर गार्डिंग कराने से जुड़े विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस **अवसर पर आदर्श हिंदू सेवा समिति के पदाधिकारी, अंजुमन इस्लाम जमात के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।****
Ad

ताज़ा खबरें