Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मौसम : लो प्रेशर का असर, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टटाटानगर-आसनसोल रूट के यात्रियों के लिए अलर्ट, 24 से 30 अगस्त तक 4 ट्रेनें रद्दजबलपुर में उपचाररत दोनों बच्चों का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायतावीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षणपानी से परिसीमन तक, 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राजनीति और संघवाद पर क्या हुआ फैसला ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा से भेंट कीकिसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 20 अगस्त से चल रहा है फार्मर आईडी बनाने का अभियान मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिताChhattisgarh Paper Leak: सुई से छेदकर निकाला पर्चा, 11 हजार में बेचा; प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तारहोमवर्क न करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, बच्चे की हुई मौत, CCTV वीडियो वायरलचुनौतियां को अवसर में बदलकर एमपी अब सबसे तेज गति से प्रगति करने वाला राज्य बन गया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आजादी का अमृतकाल चल रहा है, हम सब मिलकर देश के विकास के लिए आगे बढ़ेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव इकॉनामिक टाईम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम 2026 में हुए शामिलBCI के को-चेयरमैन सदाशिव रेड्डी ने मांगा चेयरमैन मनन मिश्रा का इस्तीफा, कहा-Bar बेहतर का हकदारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. एकनाथ रानाडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती पर किया नमनसुर्खियों पर क्यों है तुकाराम मुंडे? ‘सेफ फूड, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत एक और रेस्तरां का लाइसेंस सस्पेंडJantar Mantar पर प्रदर्शनकारियों की मांग: आरक्षण सिर्फ गरीबों को मिले, SC/ST एक्ट खत्म करने की उठी आवाज

नीमच शहर में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई

Author
Admin Malwa First 24 अप्रैल 2026, 02:15 pm
नीमच शहर में खाद्य औषधि प्रशासन टीम की कार्रवाई
अप्रैल माह में जिले से 38 सैंपल लेकर जांच हेतु भेजे कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर श्री बी.एस.कलेश के मार्गदर्शन में खाद्य एवं प्रशासन नीमच की टीम ने नीमच शहर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आकस्मिक निरीक्षण कर, जांच के नमूने लिएतथा सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी ने बताया, कि टीम द्वारा फर्म आशीर्वाद इंटरप्राइजेज कंचन नगर नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर, पेकिंग हो रहे खाद्य पदार्थ नीमच गोल्ड रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं टैंकर से रिफाइंड सोयाबीन तेल, के 2 नमूने लिए गए एवं मौके पर पर्याप्त साफ, सफाई नहीं होने, आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया है।फर्म गोयल सेल्स कार्पोरेशन बंगला नंबर 59 नीमच का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय एवं पेकिंग हेतु भंडारि‍त खाद्य पदार्थ रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया। फर्म होटल श्री गणेश रतन महाराज का ढाबा नीमच का आकस्मिक निरीक्षण टीम ने किया। मौके पर खाद्य पदार्थ का निर्माण होते पाया गया एवं खाद्य विक्रय ग्राहकों को किया जा रहा था। परिसर में बैठक व्यवस्थाओं पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा खाद्य पदार्थ को विक्रय कर, परोसा जा रहा था। मौके पर टीम द्वारा खाद्य पंजीयन/ लाइसेंस बाबत जानकारी चाही गई, जिस पर मौजूद फर्म संचालक श्री रतन शर्मा ने खाद्य पंजीयन अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं की एवं बिना खाद्य पंजीयन / अनुज्ञप्ति के फर्म पर खाद्य पदार्थ का निर्माण विक्रय भंडारण आदि होना पाया गया, जो खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 का स्पष्ट रूप से उल्लंघन होने से फर्म होटल श्री गणेश रतन महाराज का ढाबा पर तत्काल खाद्य निर्माण क्रय विक्रय खाद्य पंजीयन/अनुज्ञप्ति प्राप्त करने तक बंद कराया गया। टीम ने मौके पर विक्रय हेतु भंडारीत खाद्य पदार्थ पनीर, दही, रबड़ी, नमकीन छाछ के कुल 4 नमूने मानक स्तर की जांच हेतु लिए गए। मौके पर कार्यरत कर्मचारियों मेडिकल प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया।इसी तरह टीम द्वारा 22 अप्रैल को दो फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण कर नमूने लिए।फर्म नवकार फूड प्रोडक्ट्स औद्योगिक क्षेत्र नीमच से निर्मित आटा का नमूना लिया गया। फर्म कृष्णा फैमिली रेस्टोरेंट डूंगलवादा का आकस्मिक निरीक्षण कर मौके पर विक्रय हेतु भंडारि‍त खाद्य पदार्थ पनीर, दही, छाछ नमकीन के 3 नमूने लिए गए एवं कमियां पाए जाने पर धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है।समस्त खाद्य कार्यकर्ताओं को मौके पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 एवं नियमों का पालन करने निर्देश दिए और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के निर्माण के भी निर्देश दिए गए। उक्त कार्यवाही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा द्वारा की गई है।
Ad

ताज़ा खबरें