Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

मिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान शुरू

Author
Admin Malwa First 22 जुलाई 2026, 08:27 pm
मिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान शुरू
नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देश तथा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में मिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले में संचालित दूध चिलिंग प्लांट (बीएमसी) एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। मनासा तहसील के ग्राम राजपुरा स्थित नवीन दूध डेयरी का निरीक्षण किया गया। मौके पर 3000 लीटर क्षमता की बीएमसी में लगभग 1000 लीटर मिश्रित दूध भंडारित पाया गया। चलित खाद्य प्रयोगशाला से प्रारंभिक परीक्षण के बाद मिलावट की आशंका के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया। संचालक श्री नवीनसिंह द्वारा मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र एवं आवश्यक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार ग्राम बरडिया बनड़ा स्थित श्री कृष्णा दूध डेयरी (बीएमसी) का निरीक्षण किया गया। यहां 5000 लीटर क्षमता की बीएमसी में लगभग 1100 लीटर दूध के साथ मावा, पनीर, दही, घी, लस्सी एवं छाछ भंडारित पाए गए। प्रारंभिक परीक्षण के उपरांत मिश्रित दूध, मावा, पनीर, दही, घी, लस्सी एवं छाछ के कुल सात नमूने जांच हेतु लिए गए। संचालक श्री प्रहलाद धनगर द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। रामपुरा तहसील के ग्राम दुधलाई स्थित श्री सांवरिया मिल्क प्लांट के निरीक्षण के दौरान 5000 लीटर क्षमता की बीएमसी में लगभग 4000 लीटर मिश्रित दूध भंडारित पाया गया। मौके पर संचालक श्री कमलेश कुमार जाट के प्लांट का वैध खाद्य पंजीयन नहीं पाया गया। मिश्रित दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया तथा वैध खाद्य पंजीयन नहीं होने के कारण प्लांट पर खाद्य निर्माण, भंडारण एवं विक्रय तत्काल बंद कराते हुए संचालक को बिना वैध खाद्य पंजीयन व्यवसाय संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया गया। औद्योगिक क्षेत्र खेतपाल्या स्थित श्री बालाजी फ्रेश दुग्ध डेयरी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यहां 5000 लीटर क्षमता की बीएमसी में लगभग 1500 लीटर दूध भंडारित पाया गया। दूध का नमूना मानक स्तर की जांच के लिए लिया गया। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। अभियान के दौरान लिए गए सभी नमूने परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सभी डेयरी संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के निर्धारित मानकों के अनुरूप ही खाद्य व्यवसाय संचालित करने के निर्देश दिए। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू सोलंकी, श्री यशवंत कुमार शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।
Ad

ताज़ा खबरें

नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

नालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड
राष्ट्रीय

IMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप
राष्ट्रीय

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल