Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहचकर्नाटक के यादगीर में शिक्षकों का RSS पथ संचलन में हिस्सा लेना: निलंबन और कानूनी कार्रवाई, जानिए पूरा मामलाVideo: पहाड़ से टूटा ग्लेशियर, फिर आया पानी और मलबे का सैलाब, नेपाल में ऐसे मचा हाहाकार

10 वर्षीय विभूति की हनुमान चित्रकला ने जीता दिल, समाजसेवी अशोक अरोरा ने माथे से लगाकर किया सम्मान,

Author
Admin Malwa First 08 जून 2026, 05:17 pm
10 वर्षीय विभूति की हनुमान चित्रकला ने जीता दिल, समाजसेवी अशोक अरोरा ने माथे से लगाकर किया सम्मान,
10 वर्षीय विभूति की हनुमान चित्रकला ने जीता दिल, समाजसेवी अशोक अरोरा ने माथे से लगाकर किया सम्मान, * जय श्री राम अंकित पेंटिंग भेंट की, बोले- यह केवल चित्र नहीं, भक्ति, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक नीमच। प्रतिभा, संस्कार और श्रद्धा जब एक साथ मिलते हैं तो वे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाते हैं। ऐसा ही भावुक और प्रेरणादायक दृश्य शहर में उस समय देखने को मिला, जब 10 वर्षीय बालिका विभूति शर्मा द्वारा बनाई गई भगवान श्री हनुमानजी की सुंदर चित्रकला को वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अरोरा ने अपने माथे से लगाकर उसकी कला, भावना और संस्कारों का सम्मान किया। ![](https://cms.malwafirst.in/assets/d09c07ce-cd1f-4bb0-b73d-ec73c4a43b04) जानकारी के अनुसार विभूति शर्मा प्रतिदिन की तरह अपने साथियों के साथ खेलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात समाजसेवी अशोक अरोरा से हुई। विभूति ने उन्हें रुकने का आग्रह किया और कहा कि वह उनके लिए एक विशेष उपहार लेकर आती हैं। कुछ ही देर बाद वह अपने हाथों से बनाई भगवान श्री हनुमानजी की आकर्षक पेंटिंग लेकर लौटीं और उसे समाजसेवी अशोक अरोरा को भेंट किया। पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विभूति शर्मा अधिवक्ता दर्शन शर्मा एवं कल्याणी शर्मा की पुत्री हैं। वह श्री किलेश्वर महादेव मंदिर, नीमच के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहलवानी से नीमच का नाम रोशन करने वाले वरिष्ठ पहलवान राजेन्द्र शर्मा की पौत्री हैं। विभूति ने अपने कोमल हाथों से भगवान श्री हनुमानजी का मनमोहक चित्र बनाकर अपनी विलक्षण कला प्रतिभा का परिचय दिया। चित्र पर अंकित जय श्री राम शब्द उसकी धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति गहरे लगाव को भी दर्शाते हैं। इस अवसर पर समाजसेवी श्री अरोरा ने कहा कि इस भावपूर्ण चित्र को देखकर उनका मन श्रद्धा और स्नेह से भर गया। यह केवल एक पेंटिंग नहीं, बल्कि एक बालिका के निश्छल हृदय से निकली भक्ति, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब अधिकांश बच्चे मोबाइल और आधुनिक उपकरणों में व्यस्त रहते हैं, ऐसे समय में विभूति जैसी बाल प्रतिभाएं कला, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवंत बनाए हुए हैं। यह पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। श्री अरोरा ने बताया कि विभूति शर्मा से उनका बचपन से ही विशेष स्नेह रहा है। आज उसकी प्रतिभा, संस्कार और धार्मिक भावना को देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने विभूति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसकी कला प्रतिभा की सराहना की।
Ad

ताज़ा खबरें