Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हुई हिंसा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, एनआईए जांच की मांगसोनम वांगचुक से मिलने गए सांसदों को रोका गया, संजय सिंह ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोपक्रांति ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हमारी बेटियां किसी से कम नहीं, क्रांति लेकर आईं हैं प्रदेश में खेल क्रांति लार्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं सुश्री ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देशमिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान शुरूबिना खाद्य पंजीयन संचालित मिल्क प्लांट पर बड़ी कार्रवाई, रामपुरा में दूध निर्माण व विक्रय कराया बंद दुधलाई और खेतपाल्या की डेयरियों पर खाद्य विभाग का छापा, दूध के नमूने भोपाल लैब भेजे, नोटिस जारीHimachal Monsoon Alert: बादल फटने से कांगड़ा बेहाल, मकान ढहे, कई जिलों में बाढ़ का खतरामुख्यमंत्री डॉ. यादव चंद्रशेखर आजाद नगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में होंगे शामिल | अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को देंगे श्रद्धांजलि, किसानों से करेंगे संवाद 340 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगातमंदिर की भूमि पर फसल बोने से रोकने का आरोप, पुजारी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार 17 वर्षों से सेवा दे रहे पुजारी हरिवर्धन उपाध्याय बोले— प्रशासनिक आदेशों के बावजूद नहीं मिल रहा भूमि पर कब्जा, जान से मारने की धमकी का भी लगाया आरोपराष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विधानसभा में मिले आगर-मालवा और जबलपुर के मेधावी विद्यार्थी विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी, शासकीय प्रक्रियाओं से हुए अवगतऑफिशियल कैब में एयरलाइन की महिला क्रू मेंबर से रेप, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तारबच्चों की सेहत पर विशेष फोकस: नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर, 270 विद्यार्थियों का हुआ परीक्षणजवाहर नवोदय विद्यालय में 270 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 46 बच्चों की आंखों की जांच में 12 में मिली दृष्टि संबंधी समस्यामालाहेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरउद्यानिकी विभाग की योजनाओं में 50 प्रतिशत तक अनुदान, किसान शीघ्र कराएं पंजीयन

बांग्लादेश में IFS अधिकारी की जगह नेता बने राजदूत, दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति से दुनिया को क्या संदेश दे रही भारत सरकार?

Author
Prabhat Khabar 12 जून 2026, 06:36 pm
बांग्लादेश में IFS अधिकारी की जगह नेता बने राजदूत, दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति से दुनिया को क्या संदेश दे रही भारत सरकार?

India High Commissioner Bangladesh: भारत सरकार ने हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ राजनेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है. सामान्य तौर पर इस तरह के महत्वपूर्ण पदों पर भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती होती रही है, लेकिन इस बार सरकार ने अलग रास्ता चुना है.

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह बांग्लादेश में तेजी से बदल रहे राजनीतिक और रणनीतिक हालात माने जा रहे हैं, जहां भारत अपने प्रभाव को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने 27 अप्रैल को दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की थी. इसके बाद 12 जून को वह बांग्लादेश पहुंचे, जहां वह मौजूदा उच्चायुक्त प्रणय वर्मा का स्थान लेंगे.

दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने ढाका पहुंचने के लिए हवाई मार्ग के बजाय सड़क मार्ग चुना. सीमा पर बढ़े तनाव, अवैध घुसपैठियों की वापसी को लेकर भारत की नीति और दोनों देशों के बीच चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच इस फैसले को एक प्रतीकात्मक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

भारत और बांग्लादेश के बीच करीब 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा है. 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष और भारत के हस्तक्षेप के बाद बांग्लादेश का गठन हुआ था. उस दौर में लाखों बांग्लादेशी नागरिक भारत आए और भारत ने उन्हें शरण दी. भारतीय सैनिकों ने भी इस युद्ध में बड़ी कुर्बानी दी.

आधी सदी से अधिक समय बाद बांग्लादेश पहले की तुलना में कहीं अधिक स्थिर देश बन चुका है, लेकिन अब उसके राजनीतिक और कूटनीतिक रुझानों में बदलाव दिखाई दे रहा है. हाल के वर्षों में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों को फिर से सक्रिय करना शुरू किया है.

दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संपर्क बढ़े हैं, बांग्लादेश अपने सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान भेज रहा है और लंबे अंतराल के बाद हवाई संपर्क भी बहाल हुए हैं. ऐसे समय में भारत और बांग्लादेश के बीच सीधा सड़क संपर्क विशेष महत्व रखता है.

माना जा रहा है कि दिनेश त्रिवेदी का सड़क मार्ग से ढाका पहुंचना इसी भू-राजनीतिक वास्तविकता को रेखांकित करने वाला संकेत था. #WATCH | The new High Commissioner of India, Dinesh Trivedi, arrived in Bangladesh this morning. He entered Bangladesh through the Benapol land port.

At that time, the Deputy High Commissioner, Pawan Badhe received him. He will taken over from the outgoing High Commissioner,… pic.twitter.com/tOMaqC51zF — ANI (@ANI) June 12, 2026 राजनीतिक नियुक्ति की पुरानी परंपरा भारत के शुरुआती वर्षों में राजनीतिक व्यक्तित्वों को भी राजदूत नियुक्त किया जाता था.

स्वतंत्रता सेनानी आसफ अली और जवाहरलाल नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित ऐसे प्रमुख उदाहरण रहे. 1947 में आसफ अली को अमेरिका और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित को सोवियत संघ में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी.

दोनों को राजनीतिक नियुक्ति के आधार पर राजदूत बनाया गया था. हालांकि भारतीय विदेश सेवा की स्थापना 9 अक्टूबर 1946 को हो चुकी थी, लेकिन शुरुआती वर्षों में विदेश नीति और कूटनीति में राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका अधिक दिखाई देती थी. बाद के दशकों में यह परंपरा धीरे-धीरे कम हो गई.

वी.के. कृष्ण मेनन, एल.एम. सिंघवी और आई.के. गुजराल जैसे नेताओं को अलग-अलग देशों में राजदूत नियुक्त किया गया, लेकिन ऐसी नियुक्तियां विरल होती गईं. एल.एम. सिंघवी को संभवतः अंतिम प्रमुख राजनीतिक नियुक्ति माना जाता है, जिन्होंने 1991 से 1997 तक ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया.

ढाका में आमतौर पर आईएफएस अधिकारियों की तैनाती होती रही है बांग्लादेश भारत के सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी देशों में शामिल है. इसी वजह से ढाका में आमतौर पर अनुभवी आईएफएस अधिकारियों को भेजा जाता रहा है. यहां कार्य कर चुके कई राजनयिक आगे चलकर विदेश सचिव जैसे शीर्ष पदों तक पहुंचे.

ऐसे में किसी करियर डिप्लोमैट के बजाय एक सक्रिय राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की नियुक्ति को असाधारण कदम माना जा रहा है. आखिर अभी क्यों लिया गया यह फैसला? इस नियुक्ति का समय भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वर्ष 2024 में बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया, जब लंबे समय तक भारत की करीबी सहयोगी मानी जाने वाली शेख हसीना सत्ता से बाहर हो गईं.

उनके शासनकाल में भारत और बांग्लादेश के बीच सुरक्षा, संपर्क, व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी विकसित हुई थी. शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम व्यवस्था बनी. इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों में कुछ ठंडापन महसूस किया गया.

साथ ही बांग्लादेश और चीन के बढ़ते संपर्कों पर भी चर्चा तेज हुई. दूसरी ओर, तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सक्रियता बढ़ने लगी. इन घटनाक्रमों ने संकेत दिया कि बांग्लादेश की राजनीति नए दौर में प्रवेश कर रही है और भारत को भी अपनी रणनीति में बदलाव की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:- ब्रिटेन में पाकिस्तानी युवक को 10 साल की जेल, 18 वर्षीय लड़की का बलात्कार किया, फिर पूछा- क्या तुम्हें मजा आया? भारत ने पहले ही शुरू कर दी थी नई रणनीति पिछले कुछ महीनों में भारत ने बांग्लादेश के विभिन्न राजनीतिक समूहों के साथ संपर्क बढ़ाने के संकेत दिए हैं.

इसी क्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर का खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होना भी महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना गया. माना जा रहा है कि दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति इसी व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत भारत केवल एक राजनीतिक धड़े पर निर्भर रहने के बजाय बांग्लादेश के सभी प्रमुख शक्ति केंद्रों से संवाद मजबूत करना चाहता है.

चीन फैक्टर भी अहम भारत की इस पहल के पीछे चीन का बढ़ता प्रभाव भी एक महत्वपूर्ण कारण माना जा रहा है. पिछले कुछ वर्षों में चीन ने बांग्लादेश में बुनियादी ढांचे, निवेश और विकास परियोजनाओं के जरिए अपनी मौजूदगी मजबूत की है. ऐसे में भारत केवल पारंपरिक कूटनीति पर निर्भर रहने के बजाय अधिक लचीला और राजनीतिक दृष्टिकोण अपनाना चाहता है.

माना जा रहा है कि एक अनुभवी राजनेता बदलते राजनीतिक माहौल में कई बार पारंपरिक राजनयिकों की तुलना में अधिक प्रभावी संवाद स्थापित कर सकता है. ढाका को क्या संदेश देना चाहता है भारत? दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति यह स्पष्ट संकेत देती है कि भारत अब बांग्लादेश के साथ संबंधों को केवल सरकारी संस्थानों के स्तर तक सीमित नहीं रखना चाहता.

2024 के राजनीतिक बदलावों ने नई दिल्ली को यह एहसास कराया कि किसी एक नेतृत्व या राजनीतिक धड़े पर अत्यधिक निर्भरता जोखिम पैदा कर सकती है. इसलिए अब भारत विभिन्न राजनीतिक दलों, संस्थानों और प्रभावशाली समूहों के साथ समानांतर रिश्ते विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

सेना प्रमुख से की थी मुलाकात बांग्लादेश में अपनी नई जिम्मेदारी संभालने से पहले दिनेश त्रिवेदी ने पिछले महीने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की थी. इस बैठक को उनके आगामी कार्यकाल की महत्वपूर्ण तैयारियों का हिस्सा माना गया. चर्चा के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा संबंधों, सीमा प्रबंधन और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श हुआ.

भारतीय सेना के मुताबिक, दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने और साझा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी बातचीत की गई थी. ये भी पढ़ें:- US के साथ कोई डील फाइनल नहीं, सब अटकलें… ईरान ने ट्रंप के दावे को नकारा, कहा- होर्मुज का लुटेरा बना अमेरिका इंटेलिजेंस एजेसियों का अड्डा बना बांग्लादेश विभिन्न विष्लेषकों के मुताबिक, बांग्लादेश पिछले कुछ सालों से इंटेलिजेंस एजेंसियों के बीच एक अहम स्थान बन गया है.

विशेषकर चीन के बढ़ते प्रभाव और म्यांमार से सटे बॉर्डर के कारण. वहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी कहा था कि अमेरिका ने उनसे सेंट मार्टिन आईलैंड देने की मांग की थी. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया था कि अमेरिका भारत के नार्थ ईस्टर्न क्षेत्र, म्यांमार और बांग्लादेश के पहाड़ी क्षेत्रों के पास एक क्रिश्चिन देश बनाना चाहता है.

इन सभी कड़ियों को जोड़ने पर दिनेश त्रिवेदी का बांग्लादेश में नियुक्त होना इस बात का साफ संदेश है कि भारत अब एग्रेसिव स्टांस लेना चाहता है. क्योंकि एक नेता के पास लोगों की नब्ज टटोलने की क्षमता संभवतः एक अधिकारी से ज्यादा होती है. राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी मानना है कि 2024 में शेख हसीना की सरकार पर इतना बड़ा संकट है, यह बात भारत को काफी देर से पता चली.

इसमें कहीं न कहीं दूतावास की नाकामी भी रही. राजनेता और राजनयिक में क्या अंतर होता है? करियर राजनयिक आमतौर पर संस्थागत अनुभव, प्रोटोकॉल और औपचारिक कूटनीतिक प्रक्रियाओं के आधार पर काम करते हैं. वहीं अनुभवी राजनेता राजनीतिक संवाद, सहमति निर्माण और बदलते सत्ता समीकरणों को समझने में अलग तरह की क्षमता रखते हैं.

बांग्लादेश जैसे देश में, जहां राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं, यह अनुभव भारत के लिए उपयोगी साबित हो सकता है. ये भी पढ़ें:- भारत को घेरने की कोशिश, जयशंकर ने यूरोप को दिया करारा जवाब; कहा- आपने वो हथियार भेजे, जिनसे हम पर अटैक हुए राजनीति और प्रशासन का लंबा अनुभव दिनेश त्रिवेदी लंबे समय तक सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं.

उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री के रूप में काम किया था. इसके अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली. संसदीय जीवन में भी उनका व्यापक अनुभव रहा है. उन्होंने जनता दल से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी.

उन्होंने राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व किया. वर्ष 2009 से 2019 तक वह बैरकपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे. संसदीय योगदान के लिए मिला सम्मान संसद में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 2016-17 के लिए उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ संसदीय मंच समेत कई संसदीय समितियों और मंचों की अध्यक्षता भी की है. उनके राजनीतिक जीवन में एक बड़ा मोड़ 2021 में आया, जब उन्होंने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया. पश्चिम बंगाल से जुड़ाव भी बन सकता है बड़ी ताकत दिनेश त्रिवेदी का राजनीतिक जीवन पश्चिम बंगाल से जुड़ा रहा है.

यह पहलू उनकी नई भूमिका में विशेष महत्व रख सकता है. पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच भाषा, संस्कृति, व्यापार और सामाजिक संबंधों की गहरी साझी विरासत है. ऐसे में क्षेत्रीय संवेदनशीलताओं और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों की उनकी समझ दोनों देशों के बीच संवाद को और सहज बना सकती है.

ये भी पढ़ें:- अमेरिका के ‘सबसे खतरनाक’ हथियार कौन से? एयर फोर्स जनरल ने गिनाए 3 नाम चुनौतियां भी कम नहीं हालांकि नई जिम्मेदारी के साथ दिनेश त्रिवेदी के सामने कई कठिन चुनौतियां भी होंगी. तीस्ता नदी के जल बंटवारे का मुद्दा, सीमा प्रबंधन, अवैध प्रवासन, व्यापार असंतुलन और सुरक्षा सहयोग जैसे विषय दोनों देशों के बीच लंबे समय से संवेदनशील बने हुए हैं.

इसके अलावा भारत में शेख हसीना की मौजूदगी भी बांग्लादेश की घरेलू राजनीति में चर्चा का विषय है. ऐसे माहौल में नई दिल्ली को बेहद संतुलित और सावधानीपूर्ण कूटनीतिक रणनीति अपनानी होगी, ताकि दोनों देशों के संबंध मजबूत हों और किसी प्रकार के हस्तक्षेप की धारणा भी न बने.

कुल मिलाकर, दिनेश त्रिवेदी की नियुक्ति केवल एक राजनयिक बदलाव नहीं, बल्कि भारत की पड़ोसी नीति में उभरते नए दृष्टिकोण का संकेत मानी जा रही है..

Ad

ताज़ा खबरें

‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हुई हिंसा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, एनआईए जांच की मांग
राष्ट्रीय

‘संसद चलो’ प्रदर्शन में हुई हिंसा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, एनआईए जांच की मांग

सोनम वांगचुक से मिलने गए सांसदों को रोका गया, संजय सिंह ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक से मिलने गए सांसदों को रोका गया, संजय सिंह ने सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

क्रांति ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हमारी बेटियां किसी से कम नहीं, क्रांति लेकर आईं हैं प्रदेश में खेल क्रांति लार्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं सुश्री
मध्यप्रदेश

क्रांति ने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | हमारी बेटियां किसी से कम नहीं, क्रांति लेकर आईं हैं प्रदेश में खेल क्रांति लार्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं सुश्री

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
नीमच

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

मिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान शुरू
नीमच

मिलावटी एवं सिंथेटिक दूध के विरुद्ध जिले में विशेष अभियान शुरू