Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामासंकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री नमन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदी

Sawan Shivratri : कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-एनसीआर में रूट डायवर्ट, कई रास्तों पर लग सकता है जाम

Author
Prabhat Khabar 11 अगस्त 2026, 06:14 am
Sawan Shivratri : कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-एनसीआर में रूट डायवर्ट, कई रास्तों पर लग सकता है जाम

Sawan Shivratri: सावन शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कुछ खास इंतजाम किए हैं. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में यातायात की रफ्तार काफी धीमी रह सकती है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद पुलिस ने स्पेशल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

राज्य सीमाओं को पार करने वाले और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पुलिस की गाइडलाइन का पालन करें. कई प्रमुख सड़कों पर डायवर्जन लागू होने के कारण यात्रा में सामान्य से अधिक समय लग सकता है, इसलिए प्लान बनाकर ही घर से निकलें. सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली से नोएडा, नोएडा से गाजियाबाद, गाजियाबाद से दिल्ली और दिल्ली से फरीदाबाद को जोड़ने वाले मेन रूट पर यातायात सबसे अधिक प्रभावित रहेगा.

इन सभी रूटों पर कांवड़ियों की भारी आवाजाही के कारण जगह-जगह जाम लगने की संभावना है. कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह डायवर्जन के अलावा लेन पाबंदी लागू की गई है. इन प्रमुख मार्गों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी और यातायात व्यवस्था के अनुसार, 11 अगस्त को इन प्रमुख रास्तों पर वाहनों का भारी दबाव रहने की संभावना है.

कालिंदी कुंज और नोएडा-दिल्ली बॉर्डर: दक्षिण दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले कालिंदी कुंज मार्ग पर कांवड़ यात्रियों और स्थानीय गाड़ियों की आवाजाही के कारण भारी जाम लग सकता है. सरिता विहार, जसोला, कालिंदी कुंज और बॉर्डर के पास के नोएडा सेक्टरों के बीच सफर करने वाले लोगों को देरी का सामना करना पड़ सकता है.

डीएनडी फ्लाईवे (DND Flyway): दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले सबसे प्रमुख डीएनडी फ्लाईवे पर भी यातायात धीमा रह सकता है. खासकर सुबह और शाम के समय दफ्तर आने-जाने वाले वाहनों और डायवर्ट की गई गाड़ियों की भीड़ से दबाव बढ़ेगा. ये भी पढ़ें: सावन में कांवरियों की भीड़ से स्टेट हाईवे 22 पर लगा महाजाम, तारापुर-देवघर मार्ग पर दिनभर रेंगते रहे वाहन आश्रम–मथुरा रोड कॉरिडोर: कांवड़ यात्रा की पाबंदियों का असर आश्रम चौक, मथुरा रोड और बदरपुर मार्ग के हिस्सों पर पड़ सकता है.

इससे मध्य दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आने-जाने वाले वाहन प्रभावित होंगे. नोएडा-ग्रेटर नोएडा और जोड़ने वाली सड़कें: पुलिस के अनुसार, डायवर्जन और वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली बॉर्डर को जोड़ने वाली सड़कों पर रफ्तार सामान्य से धीमी रहेगी.

फरीदाबाद-दिल्ली मार्ग: सावन शिवरात्रि की भीड़ को देखते हुए फरीदाबाद और दक्षिण दिल्ली के प्रमुख प्रवेश द्वारों (बदरपुर बॉर्डर और मथुरा रोड से जुड़े हिस्सों) पर भारी जाम की स्थिति बन सकती है..

Ad

ताज़ा खबरें

सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हाल
राष्ट्रीय

सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हाल

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादल

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम
राष्ट्रीय

केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए
राष्ट्रीय

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म