Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क

चीन की भारत ने निकाल दी हेकड़ी: MEA बोला- अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट हिस्सा, नहीं बदल सकती हकीकत

Author
Prabhat Khabar 11 अगस्त 2026, 05:19 pm
चीन की भारत ने निकाल दी हेकड़ी: MEA बोला- अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट हिस्सा, नहीं बदल सकती हकीकत

Arunachal Pradesh : चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश को लेकर किए जा रहे दावों और वहां के स्थानों के नाम बदलने की कोशिशों के बीच भारत ने एक बार फिर अपना रुख साफ किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है और इस सच्चाई को कुछ भी नहीं बदल सकता.

27 जगहों के नाम बदलने पर चीन ने जताई आपत्ति जायसवाल का यह बयान चीन की उस प्रतिक्रिया के बाद आया है, जिसमें उसने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों के भारतीय नाम दर्ज किए जाने पर आपत्ति जताई है. भारत की ओर से 7 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों, दर्रों, गांवों और अन्य जगहों के आधिकारिक नाम दर्ज किए गए हैं.

चीन ने इस कदम को खारिज करते हुए अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा दोहराया है. भारत पहले भी चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने की कोशिशों को खारिज करता रहा है. नई दिल्ली का कहना है कि किसी जगह का मनगढ़ंत नाम रख देने से जमीन पर उसकी स्थिति या संप्रभुता नहीं बदल जाती.

चीन कई बार जारी कर चुका है नामों की सूची चीन पिछले कुछ वर्षों में अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों के कथित चीनी नामों की सूची जारी करता रहा है. भारत ने हर बार इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है. चीन इसे ‘जांगनान’ या ‘दक्षिणी तिब्बत’ कहता है और क्षेत्र पर अपना दावा करता है, जबकि भारत इन दावों को पूरी तरह खारिज करता है.

भारत बोला- संप्रभुता से समझौता नहीं विदेश मंत्रालय का ताजा बयान भी इसी रुख को दोहराता है. भारत सीमा से जुड़े मुद्दों पर चीन के साथ बातचीत और कूटनीतिक माध्यमों से संपर्क बनाए हुए है, लेकिन अरुणाचल प्रदेश पर अपनी संप्रभुता को लेकर उसका रुख स्पष्ट है. जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और यह एक ऐसी वास्तविकता है, जिस पर कोई विवाद नहीं हो सकता.

LAC पर भारत-चीन के बीच क्यों है विवाद? भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर लंबे समय से विवाद है. करीब 3,488 किलोमीटर लंबी यह सीमा तीन सेक्टरों लद्दाख, हिमाचल-उत्तराखंड और सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश में बंटी है. दोनों देशों के LAC को लेकर अलग-अलग दावे हैं, जिसके चलते कई इलाकों में पेट्रोलिंग को लेकर टकराव होता रहा है.

लद्दाख का अक्साई चिन, गलवान घाटी और पैंगोंग त्सो, जबकि अरुणाचल प्रदेश सीमा विवाद के प्रमुख केंद्र हैं. 2020 की गलवान झड़प के बाद तनाव बढ़ा, हालांकि दोनों देश सैन्य और राजनयिक बातचीत के जरिए कई इलाकों में स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जाती रही है..

Ad

ताज़ा खबरें

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप
राष्ट्रीय

दिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार
मध्यप्रदेश

सिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसार

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादल

धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहच
मध्यप्रदेश

धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहच

न्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’
राष्ट्रीय

न्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’