Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगेप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकिसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चाKal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

शुभेंदु सरकार में थर-थर कांपे तृणमूल के सिपहसालार, ग्रामीणों के घर जाकर लौटा रहे ‘कट मनी’

Author
Prabhat Khabar 02 जून 2026, 11:12 pm
शुभेंदु सरकार में थर-थर कांपे तृणमूल के सिपहसालार, ग्रामीणों के घर जाकर लौटा रहे ‘कट मनी’

खास बातें रिक्शा पर लाउडस्पीकर बांधकर करायी जा रही मुनादी मकान के बदले ली थी घूस, अब मंदिर में चढ़ रहा प्रसाद मंदिर में गूंजे घंटे, लोगों की आंखों में आये आंसू लाउडस्पीकर से 4 जून की डेडलाइन का ऐलान 2021 की जीत के बाद शुरू हुआ था ‘वसूली राज’ गुंडों से हमारा लेना-देना नहीं : टीएमसी WB Political Shift: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के कार्यभार संभालते ही राज्य के ग्रामीण इलाकों में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है.

कल तक जो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय दबंग और गुंडे सरकारी योजनाओं के नाम पर गरीब ग्रामीणों से वसूली करते थे, आज वही नेता जेल जाने के डर से नकद वापस करने के लिए ग्रामीणों के पैरों में गिर रहे हैं. रिक्शा पर लाउडस्पीकर बांधकर करायी जा रही मुनादी कूचबिहार जिले के माथाभंगा (Mathabhanga) उपमंडल से एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आयी है, जिसने पूरे राज्य के सियासी हलकों में खलबली मचा दी है.

यहां बकायदा रिक्शे पर लाउडस्पीकर बांधकर मुनादी करायी जा रही है कि जिनसे भी कमीशन में ‘कट मनी’ ली गयी थी, वे आकर अपना पैसा वापस ले जायें. मकान के बदले ली थी घूस, अब मंदिर में चढ़ रहा प्रसाद माथाभंगा के सुभाषपल्ली इलाके और पचगढ़ पंचायत के फकीरेरकुठी गांव में जो दृश्य दिखा, उसकी कल्पना पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार के दौरान कोई कर भी नहीं सकता था.

रविवार और सोमवार को फकीरेरकुठी गांव के दर्जनों गरीब ग्रामीणों को उनके घर बुलाकर ली गयी रिश्वत की रकम वापस की गयी. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव से पहले BJP की रैली में उमड़ा जनसैलाब, कट मनी से आवास योजना तक, TMC पर खूब बरसे प्रधानमंत्री मंदिर में गूंजे घंटे, लोगों की आंखों में आये आंसू आवास योजना (Awas Yojana) के तहत पक्का मकान पाने के लिए जिन ग्रामीणों ने अपनी गाढ़ी कमाई की रकम टीएमसी के दलालों को सौंप दी थी, उन्हें जब सोमवार को उनके पूरे पैसे वापस मिले, तो उनकी आंखों में आंसू आ गये.

ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और मिठाई बांटी. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें WB Political Shift: लाउडस्पीकर से 4 जून की डेडलाइन का ऐलान सबसे हैरान करने वाला नजारा माथाभंगा के घुघुमारी इलाके में देखने को मिला. यहां एक रिक्शे पर बकायदा लाउडस्पीकर (Megaphone) लगाया गया और पूरे इलाके में घोषणा की गयी कि जिन ग्रामीणों से आवास योजना के फॉर्म जमा करने के नाम पर कमीशन लिया गया था, वे 4 जून को सुबह सीधे पंचायत सदस्य के आवास पर पहुंचकर अपनी पूरी रकम वापस ले जायें.

2021 की जीत के बाद शुरू हुआ था ‘वसूली राज’ स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने कैमरे के सामने आकर उन खौफनाक दिनों के राज उगले हैं, जब तृणमूल के दलालों का डंडा चलता था. लोगों का दावा है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद माथाभंगा में बिना ‘कट मनी’ के पत्ता भी नहीं हिलता था.

सरकारी मकान चाहिए, अपनी ही जमीन बेचनी हो, नया मकान बनाना हो या छोटा-मोटा व्यापार चलाना हो, टीएमसी नेताओं की जेब गर्म करना जरूरी था. इसे भी पढ़ें : बंगाल में ‘कट मनी’ पर शुभेंदु अधिकारी का निर्देश, बिना सबूत दिखाये नहीं होगी गिरफ्तारी गुंडों से हमारा लेना-देना नहीं : टीएमसी माथाभंगा में सरेआम लाउडस्पीकर बजने और कट मनी वापस होने की इस शर्मनाक घटना के बाद कूचबिहार जिला तृणमूल कांग्रेस बैकफुट पर आ गयी है.

अपनी साख बचाने के लिए जिला टीएमसी नेतृत्व ने एक बयान जारी कर इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है. कहा कि पार्टी का ग्रामीणों या स्थानीय व्यापारियों से इस तरह की अवैध रूप से धन वसूली (Extortion) करने वाले तत्वों से कोई लेना-देना नहीं है. इसे भी पढ़ें पश्चिम बंगाल : टीएमसी पार्षद पर कट-मनी लेने का आरोप, व्यापारियों ने बुलाया अनिश्तिकालीन बंद बंगाल में फिर मिला ‘नोटों का पहाड़’, टीएमसी चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद बोरियों में भरा कैश बरामद.

Ad

ताज़ा खबरें

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?
राष्ट्रीय

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं
राष्ट्रीय

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे
राष्ट्रीय

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे