Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

अग्निमित्रा पॉल ने कर दी बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, जानें क्या है मामला

Author
Prabhat Khabar 14 अगस्त 2026, 11:07 pm
अग्निमित्रा पॉल ने कर दी बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, जानें क्या है मामला

Mamata Banerjee Arrest Demand: पश्चिम बंगाल के चर्चित आरजी कर अस्पताल में बलात्कार के बाद डॉक्टर की हत्या मामले में साक्ष्यों से छेड़छाड़ और आनन-फानन में अंतिम संस्कार कराने के आरोपों में पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायक निर्मल घोष की गिरफ्तारी के बाद राज्य का राजनीतिक पारा चढ़ गया है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग कर दी है. शीर्ष स्तर से जुड़े हैं तार : पॉल अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जब घटना के तार सीधे शीर्ष स्तर से जुड़े हैं और साक्ष्यों को दबाने की साजिश रची गयी थी, तो इस मामले की आंच केवल छोटे नेताओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए.

उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की जवाबदेही तय करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी गिरफ्तार किया जाये. सबूत मिटाने और जल्दबाजी में शव जलाने की रची गयी साजिश अग्निमित्रा पॉल ने संवाददाताओं के सामने आरोप लगाया कि घटना की रात से ही मामले को दबाने की कोशिशें शुरू कर दी गयीं थीं.

उन्होंने दावा किया कि घटना वाले दिन राज्य प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से लगातार संवाद हो रहा था. पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार में जिस तरह की जल्दबाजी दिखायी गयी, वह बिना प्रशासनिक शह के संभव नहीं थी. सच छुपाने के लिए सारे गैर-कानूनी काम किये गये. ये भी पढ़ें: TMC के पूर्व विधायक निर्मल घोष और उनके सहयोगी पर भीड़ ने किया हमला, जूते-अंडे और कीचड़ फेंके सह-आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग निर्मल घोष की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए अग्निमित्रा ने उनके बेहद नजदीकी सहयोगी सोमनाथ डे को भी तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग की.

उन्होंने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन पीड़िता के परिजनों को गुमराह करने और बिना उनकी पूरी सहमति के शव को श्मशान घाट तक ले जाने में सोमनाथ की मुख्य भूमिका थी. ये भी पढ़ें: आरजी कर केस : TMC नेता निर्मल घोष के बाद संजीव मुखर्जी भी गिरफ्तार, सोमनाथ डे अब भी फरार तृणमूल कांग्रेस ने दी सफाई तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि पार्टी किसी भी दोषी का बचाव नहीं करेगी.

कानून अपना काम कर रहा है. टीएमसी नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि जब मामले की जांच पहले से केंद्रीय जांच एजेंसियों और अदालतों की निगरानी में चल रही है, तो भाजपा नेता सिर्फ राजनीतिक लाभ और हेडलाइन बनाने के लिए इस तरह की मांगें कर रहे हैं..

Ad

ताज़ा खबरें