Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशिजिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्नतीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षणपीएम मोदी का NCPI सांसदों को संदेश- जब बंगाल और ओडिशा समृद्ध थे, तब भारत भी हर तरह से समृद्ध थाममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- तृणमूल के बागियों को न दें और समय, जांच करें तेजसीआईडी ​​कार्यालय में पेश हुए सुमित रॉय, दो महीने से फरार थे अभिषेक बनर्जी के पीएPhotos: बाढ़ से बेहाल असम, अब तक 98 लोगों की मौत, हजारों परिवारों पर संकटदिल्ली में अगले 72 घंटे तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर आईएमडी का अपडेट

वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, राहुल गांधी ने लगाया गले, 10 साल बाद सत्ता में लौटा कांग्रेस गठबंधन

Author
Prabhat Khabar 18 मई 2026, 11:03 am
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, राहुल गांधी ने लगाया गले, 10 साल बाद सत्ता में लौटा कांग्रेस गठबंधन

VD Satheesan Keralam Chief Minister Oath: वीडी सतीशन ने सोमवार को केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज किया. कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 2026 विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर दस साल बाद सत्ता में वापसी की है.

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सतीशन और उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे.

इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी समारोह में शामिल हुए. केरलम के निवर्तमान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर और सीपीआई नेता बिनय विश्वम भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

सतीशन के केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद राहुल गांधी ने उन्हें गले लगाया. इसके बाद वह उनके कान में कुछ कहते भी नजर आए. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. देखें- #WATCH | Thiruvananthapuram: VD Satheesan and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi share a hug after Satheesan took oath as Chief Minister of Keralam (Source: PRD) pic.twitter.com/IJPSyjepjo — ANI (@ANI) May 18, 2026 सतीशन का राजनैतिक करियर वीडी सतीशन ने 2026 विधानसभा चुनाव में परावुर सीट से लगातार छठी बार जीत हासिल की.

उन्होंने सीपीआई उम्मीदवार ईटी टायसन मास्टर को 20,600 वोटों से हराया. 1964 में कोच्चि के पास नेट्टूर में जन्मे सतीशन पेशे से वकील हैं. उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और बाद में यूथ कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाई. 2021 विधानसभा चुनाव के बाद वे केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने और लेफ्ट सरकार के खिलाफ UDF के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे.

24 घंटे में बनी सरकार शपथ ग्रहण के बाद सतीशन ने कहा कि केरलम के इतिहास में पहली बार इतनी तेजी से सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी हुई है. उन्होंने बताया कि सहयोगी दलों से चर्चा के बाद 24 घंटे के भीतर मंत्रिमंडल का गठन कर लिया गया. सतीशन ने कहा कि मंत्रिमंडल बनाते समय क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक प्रतिनिधित्व, महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय को विशेष महत्व दिया गया.

20 सदस्यीय कैबिनेट ने ली शपथ सतीशन के साथ 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें कांग्रेस और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं. कैबिनेट में रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और सनी जोसेफ जैसे नेताओं को जगह मिली. वहीं, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेताओं पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, एन समसुद्दीन और केएम शाजी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें:- शुभेंदु सरकार का प्रतियोगी छात्रों को बड़ा गिफ्ट! पश्चिम बंगाल में 40 पार वाले भी सरकारी नौकरी के लिए एलिजिबल विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम तय सतीशन ने घोषणा की कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिरुवन्नचूर राधाकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष होंगे.

वहीं शनिमोल उस्मान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. सरकार ने विधायक अपू जॉन जोसेफ को मुख्य सचेतक (Chief Whip) नियुक्त किया है. राहुल गांधी की 5 गारंटी लागू करने का दावा शपथ ग्रहण से पहले रमेश चेन्निथला ने कहा कि नई सरकार चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करेगी.

कांग्रेस की पांच प्रमुख गारंटी में शामिल हैं: महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये सहायता 3000 रुपये सामाजिक पेंशन हर परिवार को 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा छोटे कारोबारियों को 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण ये भी पढ़ें:- योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पाण्डेय समेत कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट 2026 चुनाव में UDF की बड़ी जीत 2026 केरलम विधानसभा चुनाव में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया.

कांग्रेस 63 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि IUML को 22 सीटें मिलीं. वहीं वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) 35 सीटों तक सिमट गया और भाजपा को 3 सीटों पर जीत मिली..

Ad

ताज़ा खबरें

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न*   गाँधीसागर ||
नीमच

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी
राष्ट्रीय

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
नीमच

डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश