Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!राहुल गांधी का दावा - 2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर लग सकता है चार्ज, कहा- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दींमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस की दीं शुभकामनाएं | भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर किया नमनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऋषि पंचमी के पर्व की दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शरतचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर किया नमनDelhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम

पुरी रथ यात्रा: भारी भीड़ के बीच दो श्रद्धालुओं की मौत, आज फिर मिलेगा रथ खींचने का मौका

Author
Prabhat Khabar 17 जुलाई 2026, 07:02 am
पुरी रथ यात्रा: भारी भीड़ के बीच दो श्रद्धालुओं की मौत, आज फिर मिलेगा रथ खींचने का मौका

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के मुताबिक, रथ यात्रा के दौरान सात श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें 60 साल से अधिक उम्र के एक श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत हो गई. अधिकारियों का कहना है कि उनकी मौत की सही वजह का पता लगाया जा रहा है.

वहीं, एक दूसरी घटना में 35 साल से अधिक उम्र के एक श्रद्धालु को अचानक दिल का दौरा पड़ा. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी. मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बारिश की वजह से जिन श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी थी, उनका अस्पताल में इलाज किया गया और हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई.

दिनभर भारी भीड़ और लगातार बारिश के कारण कई लोगों को थकान, शरीर में पानी की कमी, घुटन और अन्य मामूली स्वास्थ्य समस्याएं हुईं. हालांकि, राज्य सरकार का कहना है कि रथ यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और बेहतर व्यवस्था के साथ संपन्न हुई. सरकार ने यह भी साफ किया कि कार्यक्रम के दौरान भगदड़ या भीड़ प्रबंधन पूरी तरह फेल होने जैसी कोई घटना नहीं हुई.

देश-विदेश से करीब 8 से 9 लाख श्रद्धालु शामिल हुए रथ यात्रा में अधिकारियों के मुताबिक, प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों, सेवादारों और स्वयंसेवकों ने मिलकर व्यवस्था संभाली, जिससे श्रद्धालुओं का आना-जाना बिना किसी बड़ी परेशानी के चलता रहा. पूरे आयोजन के दौरान हालात सामान्य रहे और सभी जरूरी सेवाएं सुचारु रूप से काम करती रहीं.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस साल पुरी की वार्षिक रथ यात्रा में देश-विदेश से करीब 8 से 9 लाख श्रद्धालु शामिल हुए. ये भी पढ़ें: Puri Rath Yatra 2026: श्रद्धालुओं को कनेक्ट रखने के लिए एयरटेल का मास्टरस्ट्रोक, पूरे ओडिशा में 5G नेटवर्क हुआ सुपरफास्ट ‘बड़ा डंडा’ मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई फायर सर्विस के महानिरीक्षक (Inspector General) उमाशंकर दाश ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान ‘बड़ा डंडा’ मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ गई थी.

इसी रास्ते से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ श्री गुंडिचा मंदिर तक ले जाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि भीड़ में दम घुटने और तबीयत बिगड़ने वाले करीब 100 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद उन्हें अस्थायी अस्पतालों और एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया, जिससे समय पर इलाज मिल सका और उनकी हालत में सुधार हुआ.

तीनों देवता शुक्रवार रात भी रथों पर ही रहेंगे प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढ़ी ने पत्रकारो से कहा कि अनुष्ठानों में बिल्कुल भी देरी नहीं हुई, लेकिन 'पहंडी' प्रक्रिया में एक घंटे से अधिक की देरी हुई. भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा मुख्य द्वार पर करीब 40 मिनट तक आगे नहीं बढ़ सकी, जिसके कारण 'पहंडी' में देरी हुई.

उन्होंने बताया कि रथ खींचने की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे फिर शुरू होगी और देवता रातभर रथों पर ही विराजमान रहेंगे. पाढ़ी ने कहा कि तीनों देवता शुक्रवार रात भी रथों पर ही रहेंगे, जबकि गुंडिचा मंदिर में प्रवेश का जुलूस शनिवार को आयोजित किया जाएगा..

Ad

ताज़ा खबरें