Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियमकेन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वादISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तारपन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवामुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे | पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना कीगौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशिप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विज्ञान के क्षेत्र में हुए कार्यों से बढ़ा है भारत का मान-सम्मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिया संदेश मेपकास्ट द्वारा इसरो के सहयोग से 22 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय सेटेराष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रवाद से कोई समझौता नहीं, सिलीगुड़ी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में | टीकमगढ़ में शिकायतकर्ताओं से किया संवाद जिला पंजीयक सहकारिता को निलंबित करने के निर्देशजनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन करें सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महाकाल की तर्ज पर टीकमगढ़ में बनेगा कुंडेश्वर लोक उद्योग, रोजगार और कौशल विकास पर सरकार का है विशेष फोकस टीकमगढ़ की पीतल शिल्प कलाकारों को करेंगे प्रोत्साहित सुशासन पहलीमुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारीCM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, MEA ने क्यों नहीं दी क्लीयरेंस ?मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले राज्य पुलिस सेवा के अधिकारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में आंगनवाड़ी और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया | लाडली बहनों और बेटियों ने रक्षासूत्र बांधकर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत मुख्यमंत्री ने बच्चों को लाड़-दुलार किया

बंगाल में महाराष्ट्र जैसे विभाजन के दावों पर भड़के शोभनदेव चट्टोपाध्याय, कहा- ममता बनर्जी के पास ही रहेगा ‘जोड़ा फूल’

Author
Prabhat Khabar 02 जून 2026, 05:12 pm
बंगाल में महाराष्ट्र जैसे विभाजन के दावों पर भड़के शोभनदेव चट्टोपाध्याय, कहा- ममता बनर्जी के पास ही रहेगा ‘जोड़ा फूल’

खास बातें पैसे और सत्ता के दम पर बगावत कराने की कोशिश : शोभनदेव 1. दबाव में दिलाये जा रहे फर्जी बयान 2. धनबल का हो रहा नंगा नाच 3. सिंबल पर कोई आंच नहीं ‘सिग्नेचर गेट’ और ‘असली टीएमसी’ की जंग तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों का दावा 60 ‘गायब’ विधायकों पर ओल्ड गार्ड की पैनी नजर शुभेंदु अधिकारी का दिल्ली दौरा 1998 से साये की तरह ममता बनर्जी के साथ शोभनदेव TMC Split Rumors: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के टूटने और महाराष्ट्र की तरह पार्टी के सिंबल पर कब्जे की खबरों के बीच ममता बनर्जी के सबसे वफादार शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने मोर्चा संभाल लिया है.

टीएमसी के पहले निर्वाचित विधायक और विधानसभा में मनोनीत नेता प्रतिपक्ष (LoP) चट्टोपाध्याय ने मंगलवार को दल-बदल और बगावत की सभी अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस का बहुमत आज भी ममता बनर्जी के साथ मजबूती से खड़ा है. संगठन पर पार्टी के पुराने वफादारों का ही नियंत्रण रहेगा.

पैसे और सत्ता के दम पर बगावत कराने की कोशिश : शोभनदेव शोभनदेव चट्टोपाध्याय का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब निष्कासित और बागी नेताओं (ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा) के गुट 20 से 50 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहे हैं. शोभनदेव ने इन दावों के पीछे की इनसाइड स्टोरी को उजागर करते हुए गंभीर आरोप लगाये.

इसे भी पढ़ें : विधायकों की गुमशुदगी के बीच तृणमूल के 3 पूर्व विधायक और कई म्युनिसिपल चीफ गिरफ्तार, क्या बिखर रहा है ममता बनर्जी का कुनबा? 1. दबाव में दिलाये जा रहे फर्जी बयान शोभनदेव ने कहा कि सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रशासनिक दबाव और केंद्रीय एजेंसियों के डर के कारण कुछ विधायकों को जबरन फर्जी हस्ताक्षर (Signature Scandal) जैसे मनगढ़ंत बयान देने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

धनबल का हो रहा नंगा नाच बालीगंज के वरिष्ठ विधायक ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस को अस्थिर करने और विपक्षी दल को तोड़ने के लिए भारी मात्रा में पैसों की पंपिंग (धनबल का इस्तेमाल) की जा रही है. कुछ लोग इस प्रलोभन और दबाव के आगे घुटने टेक सकते हैं, लेकिन इससे कोई बड़ा विद्रोह नहीं होने वाला.

सिंबल पर कोई आंच नहीं उन्होंने कहा कि कोई चाहे जितनी सीक्रेट बैठकें कर ले, लेकिन तृणमूल कांग्रेस का आधिकारिक चुनाव चिह्न ‘जोड़ा घास फूल’ हमेशा ममता बनर्जी के पास ही रहेगा. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ‘सिग्नेचर गेट’ और ‘असली टीएमसी’ की जंग इस पूरी रिपोर्ट का सबसे पेचीदा कानूनी पहलू यह है कि इस समय टीएमसी के भीतर नेता प्रतिपक्ष (LoP) की कुर्सी को लेकर ही एक समानांतर जंग छिड़ चुकी है.

ममता बनर्जी ने विधानसभा सचिवालय को पत्र सौंपकर शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष मनोनीत किया था. बागी विधायकों के गुट ने आरोप लगाया है कि इस समर्थन पत्र पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं. इस जाली हस्ताक्षर की जांच राज्य की सीआईडी (CID) कर रही है. इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी का गढ़ ध्वस्त, डायमंड हार्बर नगर पालिका बोर्ड भंग, 9 टीएमसी पार्षदों ने दिया इस्तीफा तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों का दावा तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट के नेताओं ने मंगलवार को खुलकर दावा किया कि उनके पास 50 विधायकों का दो-तिहाई बहुमत है.

उन्होंने साफ कहा कि वे खुद ‘असली टीएमसी’ हैं और विधानसभा में उनके नेता रीतब्रत बनर्जी होंगे, न कि शोभनदेव चट्टोपाध्याय. बागी गुट विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) से मुलाकात कर दो-तिहाई बहुमत की सूची सौंपने की तैयारी में है, जिससे शोभनदेव के दावों की जमीनी परीक्षा होने वाली है.

60 ‘गायब’ विधायकों पर ओल्ड गार्ड की पैनी नजर 294 सदस्यीय विधानसभा में टीएमसी ने इस बार 80 सीटें जीती हैं. सोमवार को जब पार्टी ने 2 बागी विधायकों को निष्कासित किया, तब 61 विधायकों ने बैठक से दूरी बना ली थी. शोभनदेव ने स्वीकार किया कि स्थिति संवेदनशील है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि वे और कालीघाट का थिंक टैंक लगातार एक-एक विधायक के संपर्क में है.

इसे भी पढ़ें : मैं भी बड़ी खिलाड़ी हूं, समय आने पर दूंगी जवाब, चौतरफा संकट के बीच फेसबुक लाइव पर गरजीं ममता बनर्जी TMC Split Rumors: शुभेंदु अधिकारी का दिल्ली दौरा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अचानक दिल्ली रवाना होने की खबरों ने कोलकाता के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

कयास लगाये जा रहे हैं कि भाजपा इस बगावती गुट को कानूनी रूप से स्थापित कराने के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है. 1998 से साये की तरह ममता बनर्जी के साथ शोभनदेव शोभनदेव चट्टोपाध्याय वर्ष 1998 में टीएमसी की स्थापना के समय से ममता बनर्जी के साथ साये की तरह रहे हैं.

उनका यह बयान साफ करता है कि बिखरते कुनबे को बचाने के लिए पार्टी के पुराने वफादारों ने अब अपनी पूरी ताकत लगा दी है. शोभनदेव ने वर्ष 2021 में ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर विधानसभा सीट खाली की थी, ताकि टीएमसी सुप्रीमो उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनी रहें. इसे भी पढ़ें TMC में टूट की आशंका के बीच शमिक भट्टाचार्य का आया बयान, कर दिया सबकुछ क्लियर तृणमूल कांग्रेस में बगावत, टूट के कगार पर पार्टी, 50 विधायक आज लेंगे बड़ा फैसला शुभेंदु अधिकारी के खुलासे से मची खलबली, ममता बनर्जी ने 2 TMC विधायक को पार्टी से निकाला सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन.

Ad

ताज़ा खबरें

सरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियम
राष्ट्रीय

सरकारी स्कूल का जायजा लेने से पहले क्यों जरूरी है परमिशन ? CJP विवाद से समझिए पूरा नियम

केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा
मध्यप्रदेश

केन-बेतवा परियोजना के क्रियान्वयन से देखने को मिलेगा सकारात्मक परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टीकमगढ़ में की नागरिकों और लघु व्यवसायियों से की चर्चा | दुकान पर रूककर पारम्परिक लस्सी का लिया स्वाद

ISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तार
राष्ट्रीय

ISI नेटवर्क पर प्रहार : दिल्ली से प्रदीप्त बोस और इसलामपुर से तृणमूल नेता का भाई फजले रब्बी गिरफ्तार

पन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवा
मध्यप्रदेश

पन्ना-छतरपुर के प्रभावित गांवों के घर-घर पहुंचकर परिवारों की कठिनाइयों को समझें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में आएगा बड़ा बदलाव, विस्थापित परिवारों को सभी सुविधाएं दिलाने के निर्देश खजुराहो में मुख्यमंत्री ने की केन-बेतवा