Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्साVideo: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहींVideo: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगेप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी | प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराई 4.79 हेक्टेयर भूमि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हाईवे किनारे से हटाया जा रहा अतिक्रमणकिसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बड़े पैमाने पर चलेगा नशा मुक्ति अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर में हुई पुलिस कार्रवाई पर मीडिया से की चर्चाKal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद जी के ‘शिकागो उद्बोधन’ की 133वीं वर्षगांठ पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएंनंदीग्राम उपचुनाव : ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगा रीतब्रत गुटVIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजरमेट्रो, बैंक, स्कूल और ऑफिस...ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद? 11 से 13 सितंबर तक रखें इन बातों का ध्यान11 सितंबर की टॉप 20 खबरें: BRICS Summit के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा, भारत आएंगे जिनपिंग-पुतिन, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

आजाद भारत में पहली बार तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग, 84 फीसदी से अधिक मतदान

Author
Prabhat Khabar 23 अप्रैल 2026, 09:33 pm
आजाद भारत में पहली बार तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग, 84 फीसदी से अधिक मतदान

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को रिकॉर्डतोड़ वोटिंग हुई. निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम छह बजे तक राज्य के 5.73 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 84.29 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. यह आंकड़ा राज्य के इतिहास में सबसे अधिक मतदान में से एक माना जा रहा है.

इससे पहले साल 2011 के विधानसभा चुनावों में 78.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा- स्वतंत्रता के बाद से तमिलनाडु में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है. चुनाव आयोग तमिलनाडु के प्रत्येक मतदाता को सलाम करता है.

पश्चिम बंगाल में भी रिकार्ड तोड़ वोटिंग हुई है. Gyanesh Kumar, Chief Election Commissioner of India, says, "Highest ever percentage of polling in West Bengal and Tamil Nadu since Independence – ECI salutes each voter of West Bengal and Tamil Nadu." (file pic) pic.twitter.com/6kssjsXVvO — ANI (@ANI) April 23, 2026 मतदाताओं की संख्या में कमी, लेकिन जबरदस्त उत्साह सबसे बड़ी बात की इस बार मतदाताओं की कुल संख्या में कमी आई है.

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद अक्टूबर 2025 में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ से घटकर 5.73 करोड़ रह गई. साल 2021 के चुनावों में यह संख्या लगभग 6.29 करोड़ थी, जो इस बार के मुकाबले करीब 56 लाख अधिक थी. इसके बावजूद मतदान प्रतिशत में जबरदस्त इजाफा हुआ है.

किस जिले में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, करूर जिले में सबसे अधिक 91.86 प्रतिशत मतदान हुआ. इसके अलावा तिरुचिरापल्ली में 85.04 प्रतिशत, कोयंबटूर में 84.40 प्रतिशत, चेन्नई में 83.09 प्रतिशत और मदुरै में 80.15 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले.

ये आंकड़े दर्शाते हैं कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह समान रूप से रहा. Tamil Nadu, with 84.69% and West Bengal (Phase-I), with 91.78%, recorded the highest-ever poll-participation since Independence. Previously, the highest poll participation in Tamil Nadu was 78.29% (2011) and in West Bengal was 84.72% (2011), respectively.

In both West Bengal and… pic.twitter.com/LLZhUuxQyR — ANI (@ANI) April 23, 2026 प्रमुख सीटों पर मतदान चेन्नई की कोलाथुर विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक 85.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इस सीट से मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) प्रमुख एमके स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट पर 83.58 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन मैदान में हैं. सेलम जिले की एडप्पाडी सीट पर 91.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अन्नाद्रमुक नेता ईके पलानीस्वामी का गढ़ माना जाता है. इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

Also Read: बंगाल में लोकतंत्र की ‘सुनामी’, 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, शाम 5 बजे तक 89.93 फीसदी मतदान, क्या यह महा-परिवर्तन की आहट? बंगाल चुनाव में बड़ी लापरवाही, एक साथ खाना खाने चले गये मतदानकर्मी, आयोग ने पूरी टीम को किया सस्पेंड.

Ad

ताज़ा खबरें

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?
राष्ट्रीय

मोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के दिग्गज, पुतिन-पेजेशकियान और रामफोसा पहुंचे, 12 सितंबर से शिखर सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ | परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल एसबीआई-इंडियन ऑयल सहित कई कंपनियों ने लिया हिस्सा

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं
राष्ट्रीय

Video: BRICS पर शशि थरूर का बयान- पश्चिम विरोधी मंच बनना भारत के हित में नहीं

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे
राष्ट्रीय

Video: चॉक के छोटे टुकड़े पर बना डाले BRICS के 5 नेताओं के चेहरे, मोदी, पुतिन, जिनपिंग के मिनिएचर पोर्ट्रेट देख दंग रह जाएंगे