Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

तमिलनाडु CM जोसेफ विजय पहली बार आ रहे दिल्ली, PM मोदी और राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, JNU भी जाएंगे, जानें क्यों?

Author
Prabhat Khabar 26 मई 2026, 03:15 pm
तमिलनाडु CM जोसेफ विजय पहली बार आ रहे दिल्ली, PM मोदी और राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, JNU भी जाएंगे, जानें क्यों?

CM Joseph Vijay Delhi Visit: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनने के बाद सी विजय जोसेफ पहली बार दिल्ली दौरे पर जाने वाले हैं. मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह उनका पहला राष्ट्रीय राजधानी दौरा होगा और राजनीतिक गलियारों में इसे काफी अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक विजय बुधवार सुबह चेन्नई से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

उनके दौरे को लेकर तमिलनाडु सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं. गृह सचिव समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, पूरे कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विजय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है.

इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं. इसके अलावा विजय की कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है. यह एक सामान्य शिष्टाचार भेंट होती है. जब भी कोई नए राज्य का सीएम चुना जाता है, तो वह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करता है.

हाल ही में केरल के सीएम बने वीडी सतीशन ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी. इसके अलावा सीएम विजय को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी केंद्र सरकार की जरूरत होगी. सेंटर की फंडिंग और अन्य मुद्दों पर भी उनकी पीएम मोदी से चर्चाएं हो सकती हैं. JNU में तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन दिल्ली यात्रा के दौरान विजय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में तमिल कवि-संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का उद्घाटन भी करेंगे.

यह प्रतिमा तमिलनाडु सरकार की ओर से स्थापित कराई गई है. इस कार्यक्रम के जरिए तमिल संस्कृति और भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान देने का संदेश देने की कोशिश की जाएगी. तिरुवल्लुवर की शिक्षाएं केवल एक जाति और धर्म तक सीमित नहीं हैं, इसीलिए उनको दक्षिण भारत का कबीर माना जाता है.

ये भी पढ़ें:- Quad Summit 2025: ‘सिर्फ चर्चा नहीं, अब कार्रवाई करेगा क्वॉड’, भारत दौरे पर बोले मार्को रुबियो चुनावी जीत के बाद पहली बड़ी राजनीतिक यात्रा यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब कुछ ही हफ्ते पहले एक्टर से फैक्टर बने थलापति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

10 मई को उन्होंने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम की जीत ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया. इस चुनाव के साथ ही तमिलनाडु में दशकों से चली आ रही डीएमके और एआईडीएमके की राजनीतिक पकड़ टूट गई.

TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी विधानसभा चुनाव में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई. बाद में कांग्रेस, वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई. इस जीत को तमिलनाडु की राजनीति में नई पीढ़ी के उभार के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- AIADMK के एक और विधायक इसाकी सुब्बैया ने इस्तीफा दिया, टीवीके से टिकट मिलने की उम्मीद विजय ने अपने पास रखे अहम विभाग नई सरकार बनने के बाद हाल ही में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी किया गया. मुख्यमंत्री विजय ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखे हैं.

इनमें गृह, पुलिस, नगरपालिका प्रशासन, शहरी एवं जल आपूर्ति, महिला कल्याण और विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन जैसे विभाग शामिल हैं. तमिलनाडु में बना अलग AI विभाग नई सरकार का एक बड़ा फैसला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग का गठन रहा. तमिलनाडु देश का दूसरा राज्य बन गया है जिसने कैबिनेट स्तर पर अलग एआई पोर्टफोलियो बनाया है.

इससे पहले केवल केरल ने ऐसा कदम उठाया था. विजय सरकार ने कुमार आर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाएं विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है. वहीं केए सेंगोटियन को राजस्व विभाग और एन मैरी विल्सन को फाइनेंस पोर्टफोलियो दिया गया है..

Ad

ताज़ा खबरें