Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतराभगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी

भागो नहीं तो हम खदेड़ेंगे, शुभेंदु अधिकारी के अल्टीमेटम से घबराये बांग्लादेशियों का बॉर्डर पर लगा जमावड़ा

Author
Prabhat Khabar 27 मई 2026, 09:19 pm
भागो नहीं तो हम खदेड़ेंगे, शुभेंदु अधिकारी के अल्टीमेटम से घबराये बांग्लादेशियों का बॉर्डर पर लगा जमावड़ा

खास बातें भागो, वरना सरकार जो करेगी उसका अंदाजा नहीं : शुभेंदु हकीमपुर चौकी पर महा-पलायन का मंजर बॉर्डर पर ऐसे हैं हालात डिटेंशन सेंटर और 3D नीति का डर BSF और जिला प्रशासन अलर्ट पर Suvendu Adhikari Ultimatum to Bangladeshi: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद घुसपैठ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सख्त रुख से भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गयी है.

अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को मुख्यमंत्री के अल्टीमेटम के बाद उत्तर 24 परगना जिले के हकीमपुर बॉर्डर पर हलचल है. सालों से पश्चिम बंगाल के अलग-अलग कोने में छिपकर रह रहे बांग्लादेशी अब अपने मुल्क लौटने के लिए सीमा पर जमे हैं. यह पहला मौका है, जब बिना किसी सैन्य कार्रवाई के, केवल प्रशासनिक चेतावनी के डर से इतनी बड़ी संख्या में लोग खुद बंगाल छोड़कर भाग रहे हैं.

भागो, वरना सरकार जो करेगी उसका अंदाजा नहीं : शुभेंदु मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कल्याणी की प्रशासनिक बैठक के बाद कहा था कि बंगाल अब ‘सॉफ्ट स्टेट’ नहीं रहेगा. उन्होंने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों से कहा- जल्दी-जल्दी भागो, नहीं तो जो करना है सरकार करेगी.

इस एक वाक्य ने उन लोगों के बीच खौफ पैदा कर दिया है, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने वोट बैंक के लिए सीमाएं खोल रखीं थीं, अब देशहित सर्वोपरि होगा. हकीमपुर चौकी पर महा-पलायन का मंजर स्वरूपनगर के हकीमपुर में सीमा पर बांग्लादेशियों की भीड़ हालांकि थोड़ी कम हुई है, लेकिन महा-पलायन की स्थिति अभी भी बनी हुई है.

आज करीब 70 लोग सीमा पर मौजूद हैं. बारिश के दौरान उन्हें सीमा के पास बने एक नये मकान में शरण दी गयी है. हालांकि बांग्लादेशियों का सीमा पर आना अभी भी जारी है. जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, बांग्लादेश लौटने वालों की संख्या सीमा पर बढ़ जाती है. हकीमपुर चेक पोस्ट के पास का नजारा हैरान करने वाला है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में Detect, Delete, Deport का डर, CAA के दस्तावेज दुरुस्त करने के लिए हाबरा से बारासात तक लंबी कतारें बॉर्डर पर ऐसे हैं हालात बोरिया-बिस्तर के साथ कतार : पुरुष, महिलाएं और मासूम बच्चे प्लास्टिक की सीटों पर अपना सारा सामान (बर्तन, कपड़े और बिस्तर) लेकर बैठे हैं.

इन इलाकों से भाग रहे लोग : बॉर्डर पर पहुंचे अधिकांश लोग कोलकाता के दमदम, न्यूटाउन, राजारहाट और डानकुनी जैसे इलाकों में मजदूरी या घरेलू काम कर रहे थे. खुद ही कर रहे सरेंडर : बीएसएफ (BSF) के जवानों के पास जाकर ये लोग खुद ही गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें सीमा पार बांग्लादेश भेज दिया जाये, क्योंकि वे अब पकड़े जाने और डिटेंशन सेंटर जाने से डर रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Suvendu Adhikari Ultimatum to Bangladeshi: डिटेंशन सेंटर और 3D नीति का डर राज्य सरकार ने हाल ही में Detect, Delete and Deport (पहचानो, हटाओ और निर्वासित करो) की नीति पर काम शुरू किया है. इसके तहत मालदा में राज्य का पहला निरुद्ध केंद्र (Holding Centre) शुरू हो चुका है, जहां कई संदिग्धों को रखा गया है.

सरकार द्वारा आधार कार्ड और वोटर लिस्ट की सघन जांच के आदेश के बाद घुसपैठियों को डर है कि उनके फर्जी कागजात अब उन्हें नहीं बचा पायेंगे. इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी का डोनाल्ड ट्रंप स्टाइल एक्शन, मिशन Detect, Delete and Deport शुरू, 9 घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में डाला BSF और जिला प्रशासन अलर्ट पर उत्तर 24 परगना के बशीरहाट उपमंडल में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गयी है.

बीएसएफ के अधिकारी लगातार बांग्लादेशी अधिकारियों (BGB) के संपर्क में हैं, ताकि इन लोगों की पहचान सुनिश्चित कर इन्हें वापस भेजा जा सके. प्रशासन का मानना है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी, क्योंकि मुख्यमंत्री ने कह दिया है कि जून में पूरे राज्य में ‘वेरिफिकेशन अभियान’ को और तेज किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें घुसपैठियों में बंगाल की 3D नीति का खौफ, हकीमपुर बॉर्डर पर बीएसएफ से कह रहे- साहब, हमें वापस भेज दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में लागू होगा असम मॉडल, मालदा में बोले नितिन नबीन बंगाल में घुसपैठ के डर ने सीमावर्ती गांवों में भाजपा के पक्ष में हुई राजनीतिक ‘घेराबंदी’, जानें इनसाइड स्टोरी शुभेंदु अधिकारी ने की घुसपैठियों को ‘बाहर’ करने की घोषणा, बंगाल में आज से ही ये कानून लागू.

Ad

ताज़ा खबरें

'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास
राष्ट्रीय

'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी  होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
राष्ट्रीय

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल