Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतराभगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी

16 अगस्त की टॉप 20 खबरें: पीएम मोदी ने पेश किया सप्तधारा विजन, इंडोनेशिया में भूकंप से 47 की मौत

Author
Prabhat Khabar 16 अगस्त 2026, 06:10 am
16 अगस्त की टॉप 20 खबरें: पीएम मोदी ने पेश किया सप्तधारा विजन, इंडोनेशिया में भूकंप से 47 की मौत

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही: 47 लोगों की मौत, 235 आफ्टरशॉक्स से दहशत इंडोनेशिया के तट पर शनिवार 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. जिससे कई इमारतें एवं मकान ढह गए और कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई. भूकंप के बाद 200 से अधिक आफ्टरशॉक्स आ चुके हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है.

पूरी खबर यहां पढ़ें. महिला आरक्षण से दिमागी नक्सल तक, लाल किले से PM मोदी के भाषण की खास बातें 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के भविष्य का रोडमैप रखा. अपने संबोधन में उन्होंने महिला आरक्षण, युवाओं की भूमिका, नक्सलवाद, रक्षा आत्मनिर्भरता, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर देते हुए कई संदेश दिए.

पूरी खबर यहां पढ़ें. पीएम मोदी ने लाल किले से पेश किया ‘सप्तधारा’ विजन, क्या है विकसित भारत के लिए 7 शक्तियों का पूरा प्लान? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले से 'विकसित भारत 2047' का लक्ष्य हासिल करने के लिए 'सप्तधारा' विजन देश के सामने रखा.

इस महत्वाकांक्षी योजना में सात प्रमुख शक्तियों पर जोर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें. Video: क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम के दौरान असमंजस की स्थिति बनी.

राहुल गांधी और सोनिया गांधी के इशारे के बावजूद पूरा गीत गाया गया. बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने सफाई दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें. लाल किले से भाषण के दौरान अटके पीएम मोदी, विपक्ष ने कहा- 'बिना टेलीप्रॉम्प्टर के महामानव' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान, उनके लिखित नोट्स देखने पर विपक्ष ने तंज कसा है.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 'टेलीप्रॉम्प्टर के बिना महामानव' कहकर सवाल उठाए, जबकि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी भाषण की शैली पर टिप्पणी की. पूरी खबर यहां पढ़ें. 'उर्दू में तिरंगा': PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर पर पवन खेड़ा का तंज पड़ा उल्टा, यूजर ने समझा दिया कैमरा एंगल 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिधान (लुक) को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं.

दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी की जैकेट की जेब में लगे तिरंगे के रंगों वाले 'पॉकेट स्क्वायर' को लेकर सवाल खड़े किए. हालांकि, उनका यह सवाल उठाना उन पर ही भारी पड़ गया और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस मुद्दे पर पवन खेड़ा को जमकर ट्रोल कर दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

PM मोदी के भाषण पर पवन खेड़ा का तंज, कहा - टेलीप्रॉम्पटर हटा तो जबान लड़खड़ाई, EVM हटा तो क्या होगा? कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले की प्राचिर से दिए गए भाषण पर तंज कसा है. उन्होंने एक्स पर 2:55 मिनट का अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा, "एक समय था जब लोग उत्सुकता से प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है.

प्रधानमंत्री जब टीवी पर आते हैं लोग टीवी बंद कर देते हैं." पूरी खबर यहां पढ़ें. लाल किले से PM मोदी का ऐलान, 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा, पांच नए रिएक्टर स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर ऐलान किया है.

उन्होंने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा और इस दशक में पांच नए न्यूक्लियर रिएक्टर शुरू करने की बात कही. पूरी खबर यहां पढ़ें. ट्रंप का दावा: बहुत जल्द होर्मुज को ‘अमेरिकी क्षेत्र’ बनाएंगे, ईरान ने चेताया; कहा- इन 4 तरीकों से कुछ नहीं बदलेगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को 'अमेरिका का क्षेत्र' घोषित करने की बात कही है, जिस पर ईरान ने तीखा जवाब दिया है.

यह बयान अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है. पूरी खबर यहां पढ़ें. रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी पर म्यांमार राजी, कहा- इस शर्त पर 3 लाख से ज्यादा की हो सकती है वापसी म्यांमार की सैन्य समर्थित सरकार ने कहा है कि 3 लाख से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थियों की वापसी तभी संभव है जब रखाइन में सुरक्षा हालात बेहतर होंगे.

2017 की सैन्य कार्रवाई के बाद लाखों रोहिंग्या बांग्लादेश चले गए थे. पूरी खबर यहां पढ़ें. झारखंड के चंदवा में बड़ा सड़क हादसा: डेढ़टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक-ऑटो को रौंदा, 6 की मौत लातेहार की चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर स्थित डेढ़टंगवा घाटी में एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई.

एक अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक और ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पूरी खबर यहां पढ़ें. JPSC-JSSC आंदोलन: 20 अगस्त को सीएम आवास का छात्र करेंगे घेराव, खुले मंच से किया ऐलान छात्रों ने 20 अगस्त को CM हेमंत सोरेन के आवास घेराव का ऐलान किया है.

16 अगस्त को 24 जिलों में हेमंत सोरेन-राहुल गांधी का पुतला दहन होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें. बिहार में परीक्षा व्यवस्था होगी और सख्त: हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी, 5 लाख करोड़ निवेश का भी ऐलान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया.

इसमें 5 लाख करोड़ के निवेश लक्ष्य, 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन, हर परिवार में उद्यमी तैयार करने की योजना, मुफ्त बिजली, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की घोषणाएं शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें. भारत-बांग्लादेश सीमा से 3 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, खुफिया दस्तावेज और बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार.

फर्जी बांग्लादेशी पासपोर्ट और खुफिया दस्तावेज बरामद. पूरी खबर यहां पढ़ें. स्वतंत्रता दिवस पर नदिया के चकदह में बम ब्लास्ट, 2 श्रमिक घायल, एक गंभीर नदिया जिले के चकदह में स्वतंत्रता दिवस पर बम विस्फोट. झाड़ियों में रखे देसी बम की चपेट में आने से 2 मजदूर घायल घायल.

इसमें एक श्रमिक की हालत गंभीर. कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में भर्ती. पूरी खबर यहां पढ़ें. आखिरी ओवर में चाहिए थे 19 रन, बचा था केवल 1 विकेट... लास्ट बॉल पर यश गर्ग ने कर दिया कुछ ऐसा उत्तर प्रदेश टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स ने आखिरी गेंद पर अविश्वसनीय जीत दर्ज की.

19 रन चाहिए और सिर्फ एक विकेट बाकी होने के बावजूद, यश गर्ग की तूफानी पारी ने मैच का रुख पलट दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें. 15 अगस्त को ही क्यों धोनी ने लिया था संन्यास? सामने आई ये वजह 15 अगस्त 2020 की शाम महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया.

जानिए 7:29 बजे के पीछे का क्या था खास राज और 15 अगस्त को ही क्यों चुना. पूरी खबर यहां पढ़ें. स्वतंत्रता दिवस के जश्न में मातम, संभल में कार्यक्रम के बीच गिरा स्कूल का छज्जा, 8 साल के बच्चे की मौत, कई मासूम घायल उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक निजी स्कूल का छज्जा गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई.

इस हादसे में कई अन्य बच्चे घायल भी हुए हैं. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है. पूरी खबर यहां पढ़ें. चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने 5 लोगों को रौंदा, दो स्कूली बच्चों की पहचान नहीं चित्रकूट में 15 अगस्त का जश्न मातम में बदल गया जब तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार समेत पांच लोगों को कुचल दिया.

इस भीषण हादसे में दो स्कूली बच्चों की पहचान भी नहीं हो सकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें. दिल्ली लक्ष्मी योजना: हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये, कैसे करें अप्लाई? देखें Step-By-Step प्रोसेस दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने महिला-बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है.

जिसमें सभी पात्र महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी. इसके लिए कैसे आवेदन करना है, इसकी पूरी जानकारी आपको इस खबर से मिल जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें..

Ad

ताज़ा खबरें

'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास
राष्ट्रीय

'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी  होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
राष्ट्रीय

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल