Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
आज के दौर का भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश नक्सलमुक्त होने के बाद की स्वतंत्रता की वर्षगांठ विशेष आनंदमय आजादी का महापर्व में प्रख्यात गायिका श्रीमती कविता कृष्ण मूर्ति ने सुनाए देश भक्ति के गीत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शअंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने बीजेपी पर बलात्कारियों को बचाने का लगाया आरोप, कहा- पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजारदेशभक्ति, कर्तव्य और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान हैं सेवा पदक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | वर्दी पर सजे पदक निष्ठा और साहस के जीवंत प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया पदक से अलंकृत पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों कझारखंड छात्र नेता देवेंद्र महतो की पुलिस से धक्का-मुक्की, संबित पात्रा बोले- दिखाता है कांग्रेस गठबंधन की तानाशाहीराजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का रविवार को होगा समापन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्री श्री सारंग करेंगे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित देशभर के 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ियों ने लिया हिस्साप्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का जिला मुख्यालय के समारोह में हुआ सजीव प्रसारणस्वाधीनता दिवस पर मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण | माधव टाइगर रिज़र्व में बाघिन एमटी-4 ने शावकों को दिया जन्म मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष व्यक्त किया'उर्दू में तिरंगा': PM मोदी के पॉकेट स्क्वायर पर पवन खेड़ा का तंज पड़ा उल्टा, यूजर ने समझा दिया कैमरा एंगलसमानता के मूल भाव और एक देश-एक विधान-एक निशान के विचार को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से लागू की जा रही समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | वर्ष 2027 होगा युवा कल्याण को समर्पित भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक और होगी राजा भोज संस्थान की स्थापना मुखअरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर: लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ में 4 लोगों की मौत, सेना के 5 जवान लापतामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदक किए प्रदानVideo : 80वां स्वतंत्रता दिवस: इजरायल से सिंगापुर तक भारत को शुभकामनाएं, फ्रांस ने अनोखे अंदाज में किया विशभारत-पाकिस्तान में हमलों की साजिश रच रहा था बंगाल का असाफुल मलिक, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार, TTP से जुड़े तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में किया ध्वजारोहण | स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक में किया शहीदों को नमन | भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित किये पुष्प

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने बीजेपी पर बलात्कारियों को बचाने का लगाया आरोप, कहा- पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार

Author
Prabhat Khabar 15 अगस्त 2026, 08:06 pm
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी ने बीजेपी पर बलात्कारियों को बचाने का लगाया आरोप, कहा- पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार

राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता से बीते गुरुवार को मुलाकात की थी. उन्होंने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा, ‘‘चार साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी वो न्याय का इंतजार कर रहे हैं, अपनी बच्ची के ख़िलाफ़ एक ऐसे अपराध के लिए जिसकी कोई माफी नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ 19 साल की अंकिता वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं जहां एक ‘वीआईपी’ मेहमान की शर्मनाक मांग का विरोध करने पर चीला नहर में डुबो कर उनकी हत्या कर दी गई.’’ अंकिता के कमरे को जांच होने से पहले ध्वस्त क्यों कर दिया गया : राहुल गांधी कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ‘‘हिंसा और डुबोने के सबूतों की पुष्टि’’ की थी.

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि रिजॉर्ट में अंकिता के कमरे को किसी भी तरह की जांच होने से पहले ध्वस्त क्यों कर दिया गया? राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘उत्तराखंड सरकार खुद आज तक उस ‘वीआईपी’ को संरक्षण दे रही है. क्यों? क्योंकि वह भाजपा-आरएसएस का बड़ा नेता है.’’ बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करती है बीजेपी : राहुल गांधी राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यही बीजेपी की विकृत मानसिकता है बलात्कारियों और अपराधियों को बचाना, उनका राजनीतिक संरक्षण करना, यहां तक कि बलात्कार के दोषियों का फूल-मालाओं से स्वागत करना.’’ दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं : राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा, ‘‘दुनिया में सबसे घिनौने इंसान वो होते हैं जो बलात्कारियों की रक्षा करते हैं और भाजपा में ऐसे लोगों की भरमार है.’’ उन्होंने कहा कि भारत तब तक आगे नहीं बढ़ सकता जब तक महिलाओं को पुरुषों के इस्तेमाल की वस्तु समझने वाली ‘‘यह अमानवीय मानसिकता’’ खत्म नहीं होती.

उन्होंने कहा, ‘‘भारत तभी आगे बढ़ेगा, जब भारत की महिलाएं आगे बढ़ेंगी - सम्मान, सुरक्षा, समानता और न्याय के साथ.’’ 2022 में अंकिता का शव चिल्ला नहर से हुआ था बरामद उत्तराखंड की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। सितंबर, 2022 में उसके लापता होने के बाद शव चिल्ला नहर से बरामद हुआ था। मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया.

अभियोजन के अनुसार, अंकिता पर एक ‘वीआईपी’ अतिथि को कथित तौर पर विशेष सेवाएं देने का दबाव था, जिसका उन्होंने विरोध किया. मामले की जांच के दौरान रिजॉर्ट के एक हिस्से को ध्वस्त किए जाने को लेकर भी सवाल उठे. बाद में अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

ये भी पढ़ें: Video: क्या सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम को गाने से रोका? राहुल भी रहे मौजूद, BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई.

Ad

ताज़ा खबरें

आज के दौर का भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश नक्सलमुक्त होने के बाद की स्वतंत्रता की वर्षगांठ विशेष आनंदमय आजादी का महापर्व में प्रख्यात गायिका श्रीमती कविता कृष्ण मूर्ति ने सुनाए देश भक्ति के गीत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श
मध्यप्रदेश

देशभक्ति, कर्तव्य और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान हैं सेवा पदक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | वर्दी पर सजे पदक निष्ठा और साहस के जीवंत प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया पदक से अलंकृत पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों क

झारखंड छात्र नेता देवेंद्र महतो की पुलिस से धक्का-मुक्की, संबित पात्रा बोले- दिखाता है कांग्रेस गठबंधन की तानाशाही
राष्ट्रीय

झारखंड छात्र नेता देवेंद्र महतो की पुलिस से धक्का-मुक्की, संबित पात्रा बोले- दिखाता है कांग्रेस गठबंधन की तानाशाही

राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का रविवार को होगा समापन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्री श्री सारंग करेंगे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित देशभर के 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का जिला मुख्यालय के समारोह में हुआ सजीव प्रसारण
मध्यप्रदेश

प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का जिला मुख्यालय के समारोह में हुआ सजीव प्रसारण