Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी 35 नेताओं में सिर्फ PM Modi क्यों हैं ट्रंप की पहली पसंद? अमेरिकी राजदूत गोर ने बतायामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण की दीं शुभकामनाएं'सिर फोड़ा पर जेल नहीं गया', पॉडकास्ट में शेखी बघारने वाले इन्फ्लुएंसर पर SC/ST एक्ट, राहुल गांधी ने पूछा- क्यों बचाया जा रहा?

राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का रविवार को होगा समापन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्री श्री सारंग करेंगे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित देशभर के 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

MPINFO
MP Info 15 अगस्त 2026, 07:20 pm
राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का रविवार को होगा समापन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव और मंत्री श्री सारंग करेंगे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित देशभर के 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सेलिंग खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप (रैंकिंग) के तृतीय संस्करण का समापन रविवार, 16 अगस्त को सुबह 11 बजे भोपाल के बोट क्लब में होगा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शामिल होंगे।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सेलिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय रैंकिंग तय की जाएगी। यह रैंकिंग खिलाड़ियों के लिए आगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए हुआ मुकाबला राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान हुई रेस में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग निर्धारित होगी। बेहतर रैंकिंग हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए आगे राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अवसर मजबूत होंगे।

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा 11 से 16 अगस्त तक आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सेलिंग प्रतियोगिता में देशभर से 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सेलिंग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय रैंकिंग के लिए महत्वपूर्ण है।

अलग-अलग सेलिंग वर्गों में खिलाड़ियों ने अपर लेक की लहरों पर शानदार कौशल, संतुलन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। भोपाल बना वाटर स्पोर्ट्स का प्रमुख केंद्र भोपाल की प्राकृतिक झीलें सेलिंग, रोइंग, कयाकिंग और केनोइंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए अनुकूल हैं।

मध्यप्रदेश राज्य जल क्रीड़ा अकादमी की स्थापना वर्ष 2007 में हुई थी। अकादमी में सेलिंग, रोइंग, कयाकिंग, केनोइंग और स्लालम की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक 28 अंतर्राष्ट्रीय और 69 राष्ट्रीय पदक अर्जित किए हैं।

खिलाड़ियों ने 37 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता की है। विजेताओं का होगा सम्मान प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

इस दौरान खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के आयोजन से भोपाल की पहचान देश के प्रमुख वाटर स्पोर्ट्स केंद्र के रूप में और मजबूत हुई है। प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ आगे अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत मंच मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में खेलों को मिल रहा नया विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग के मार्गदर्शन में वाटर स्पोर्ट्स सहित विभिन्न खेलों के लिए बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिता एवं खेल अधोसंरचना विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का आयोजन इसी खेल दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है, जिसके माध्यम से भोपाल की अपर लेक देश के शीर्ष सेलिंग खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धी मंच बनी है और मध्यप्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को नई पहचान मिल रही है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर
राष्ट्रीय

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्र
मध्यप्रदेश

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्र

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान
राष्ट्रीय

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान