Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी 35 नेताओं में सिर्फ PM Modi क्यों हैं ट्रंप की पहली पसंद? अमेरिकी राजदूत गोर ने बतायामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीएसएलवी-एफ17/ईओएस-05 के सफल प्रक्षेपण की दीं शुभकामनाएं'सिर फोड़ा पर जेल नहीं गया', पॉडकास्ट में शेखी बघारने वाले इन्फ्लुएंसर पर SC/ST एक्ट, राहुल गांधी ने पूछा- क्यों बचाया जा रहा?उच्च कोटि के कुशल संगठक थे कुशाभाऊ ठाकरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में लगाया आंवले का पौधामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना | लड्डू गोपाल को सिर पर रखकर मंदिर तक लायेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस की दी बधाई

देशभक्ति, कर्तव्य और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान हैं सेवा पदक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | वर्दी पर सजे पदक निष्ठा और साहस के जीवंत प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया पदक से अलंकृत पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों क

MPINFO
MP Info 15 अगस्त 2026, 07:45 pm
देशभक्ति, कर्तव्य और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान हैं सेवा पदक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | वर्दी पर सजे पदक निष्ठा और साहस के जीवंत प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास में किया पदक से अलंकृत पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वाधीनता दिवस-2026 के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक, सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक एवं सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इस दौरान पुलिस आर्केस्ट्रा ने देशभक्ति गीतों, पुलिस के नवागत एवं प्रशिक्षु आरक्षकों ने श्रीकृष्ण लीला एवं जनजातीय पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रस्तुति देने वाले पुलिस जवानों की सराहना की और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े पुलिस जवानों के दल को विशेष पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस, प्रदेश में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की असली रीढ़ है।

मध्यप्रदेश करीब 35 साल बाद नक्सल मुक्त हुआ है। पुलिस ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर अनमोल तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नक्सलवाद मुक्त भारत का संकल्प लिया था। इस संकल्प के साथ मध्य प्रदेश सरकार कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए आगे बढ़ी।

सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है मध्य प्रदेश लाल सलाम को आखिरी सलाम करने वाला देश का अग्रणी राज्य बना है। नक्सल मुक्त भारत के अभियान में मध्य प्रदेश पुलिस के जवानों और हॉक फोर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे पुलिस जवानों ने कई नक्सलियों का सफाया किया तो कई ने सरकार और पुलिस के सामने अपने हथियार डाल दिए।

अब ऐसे पूर्व नक्सली भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार लंबे समय तक जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि साइबर अपराधों और नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा है, उसके लिए पूरा विभाग बधाई का पात्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्दी पर सजे मेडल आपकी अपने काम के प्रति निष्ठा, सजगता और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अगाध समर्पण का प्रतीक हैं। आप सबने अपने अदम्य साहस, शौर्य और जनसेवी भावना से सिर्फ पुलिस विभाग का ही नहीं, पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और होमगार्ड्स के अधिकारी-कर्मचारी विषम परिस्थितियों में भी नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहते हैं।

इनके समर्पण और सेवाभाव से ही समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होती है। पुलिस समाज में समरसता लाने की दिशा में भी बड़ी भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको मिला यह पदक व्यक्तिगत उपलब्धि ही नहीं, उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और राष्ट्र तथा समाज के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का भी सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार का कर्तव्य है। हमारी सरकार ने सबकी पदोन्नति की बाधा दूर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार हमने इस वर्ष अब तक 27 हजार 534 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया है, क्योंकि आपके प्रमोशन सरकार के इमोशंस भी जुड़े थे।

पुलिस में नई भर्तियां भी जारी है। वर्ष 2023 से अब तक 14 हजार 704 से अधिक अभ्यर्थियों का पुलिस में चयन किया गया। इस साल हमने 9 हजार 751 पुलिस कर्मियों की नई भर्तियों के लिए मंजूरी दे दी है। थानों और पुलिस के वरिष्ठ कार्यालयों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश पुलिस देश की सबसे अच्छी पुलिस में से एक है। अपनी विशिष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को मिले यह मेडल उनके समर्पण और परिश्रम का ही फल हैं। हमारे पुलिस जवान बिना किसी सप्ताह अवकाश के 24 घंटे सातों दिन अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहते हैं।

उनकी ड्यूटी ऐसी है कि कई बार कार्य की सराहना कम और आलोचना ज्यादा होती है। फिर भी वे हर परिस्थिति में आलोचनाओं का सामना करते हुए सतत रूप से कर्तव्य का निर्वहन करते जाते हैं। यह बात सही है कि 112 का सायरन सुनते ही अपराधी नौ-दो- ग्यारह हो जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब भी कोई नागरिक संकट में होता है तो उसे पुलिस की याद आती है।

पुलिस भी उनके विश्वास पर खरी उतरती है और सबसे पहले नागरिकों को मदद पहुंचा कर अपना धर्म निभाती है। आज स्वतंत्रता दिवस पर जांबाज़ पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर अत्यंत गौरवान्वित महसूस किया। विशेष पुलिस महानिदेशक (अपराध अन्वेषण) श्री पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ अभियान मध्य प्रदेश पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

वर्तमान दौर में एआई, ड्रोन और साइबर अपराध जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस स्वयं को आधुनिक भी बना रही है। राज्य में ई एफआईआर, सायबर पुलिसिंग, सीसीटीएनएस जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से प्रदेश के सभी थानों को डिजिटल माध्यम से जोड़ा जा रहा है।

गत माह से 25 हजार टैबलेट के उपयोग से अपराधों की विवेचना को पेपरलेस बनाया गया है। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 और साइबर जागरूकता के लिए सेफ क्लिक अभियान ने समाज के हर वर्ग को जोड़ा है। प्रदेश के जागरूक नागरिक ही साइबर सिक्योरिटी की दीवार है। पुलिस विभाग में बल की कमी दूर करने के लिए भर्ती अभियान जारी है।

पुलिस के 14 हजार से अधिक पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हाल ही में 9 हजार से अधिक नए पदों पर भर्ती को मंजूरी मिल चुकी है। पुलिस बैंड के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। खंडवा में नई पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही तीन नई राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की बटालियन भी बनाई जाएगी।

मध्यप्रदेश पुलिस सिंहस्थ - 2028 में आधुनिक सुरक्षा मॉडल को पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष सशस्त्र बल) श्री चंचल शेखर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्री संजय कुमार शुक्ल, विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्री आदर्श कटियार, पुलिस महानिदेशक (होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा) सुश्री प्रज्ञा श्रीवास्तव सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पदक विजेता अधिकारी-कर्मचारी तथा उनके परिजन भी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्र
मध्यप्रदेश

बंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्र

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान
राष्ट्रीय

Air India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण ल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण ल

मध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90

Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानी
राष्ट्रीय

Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानी