Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में BJP-TMC समर्थक आमने-सामने, लगे ‘जय बांग्ला’ के नारे

Author
Prabhat Khabar 16 अप्रैल 2026, 02:10 am
शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में BJP-TMC समर्थक आमने-सामने, लगे ‘जय बांग्ला’ के नारे

खास बातें बाली बाजार में हुई घटना भाजपा-टीएमसी के बीच शुरू हुई जुबानी जंग भवानीपुर की यादें हुईं ताजा Suvendu Adhikari Road Show Clash| हावड़ा, कुंदन झा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के दौरान हावड़ा का बाली इलाका बुधवार शाम रणक्षेत्र बनते-बनते बचा.

भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में आयोजित शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने ‘जय बांग्ला’ और ‘गो बैक’ के नारे लगाये. देखते ही देखते दोनों पार्टियों के समर्थक आमने-सामने आ गये. स्थिति मारपीट तक पहुंच गयी. हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस और केंद्रीय बलों की तत्परता ने स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया.

दोनों पक्षों को खदेड़कर अलग किया. बाली बाजार में हुई घटना भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी खुली जीप में सवार होकर रोड शो कर रहे थे. जैसे ही काफिला बाली बाजार के पास पहुंचा, पहले से मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. नारे सुनकर शुभेंदु अधिकारी ने अपनी गाड़ी रुकवा दी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘जय बांग्ला’ के नारों का विरोध किया. इसके बाद दोनों गुटों में तीखी नोक-झोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. केंद्रीय बल के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला. भाजपा के काफिले के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया और टीएमसी समर्थकों को पीछे धकेला.

इसे भी पढ़ें : माछ-भात पर घमासान, पोइला बोइसाख पर TMC की चेतावनी- भाजपा जीती तो नहीं खा पायेंगे मछली, शुभेंदु का पलटवार भाजपा-टीएमसी के बीच शुरू हुई जुबानी जंग शुभेंदु अधिकारी का आरोप : हम करीब 5000 समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण प्रचार कर रहे थे. तृणमूल कांग्रेस ने जान-बूझकर माहौल खराब करने की कोशिश की.

यह उनकी हार की बौखलाहट है. कैलाश मिश्रा की सफाई : बाली से टीएमसी प्रत्याशी कैलाश मिश्रा ने कहा कि नारेबाजी पार्टी की ओर से नहीं की गयी थी. यह भाजपा की नीतियों के खिलाफ आम जनता का स्वतःस्फूर्त विरोध था. इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम का संग्राम : 21 लाख लेकर मैदान में उतरे शुभेंदु अधिकारी ने खर्च किये 23.62 लाख रुपए, ममता बनर्जी को हराया Suvendu Adhikari Road Show Clash: भवानीपुर की यादें हुईं ताजा बाली की इस घटना ने कुछ दिन पहले भवानीपुर में हुए विवाद की यादें ताजा कर दी.

तब अमित शाह के रोड शो में भी इसी तरह ‘जय बांग्ला’ के नारे लगे थे. उस वक्त चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए डीसी और थाना प्रभारी समेत 4 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी. बाली में हुए इस ताजा विवाद के बाद अब चुनाव आयोग की नजर यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर है.

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान से पहले राज्य में सुरक्षा तंत्र हाई अलर्ट पर है. इसे भी पढ़ें अमित शाह बोले- ब्याज समेत वसूलेंगे जनता की लूटी हुई एक-एक पाई, टीएमसी के ‘गुंडों’ को दी उल्टा लटकायेंगे केंद्र और चुनाव आयोग को ममता बनर्जी की ललकार – दम है तो रोज चेक करो मेरी कार पीएम मोदी ने बांग्ला नववर्ष पर लिखी चिट्ठी, 2026 का चुनाव भय बनाम भरोसे की लड़ाई बंगाल चुनाव में 2407 कंपनी केंद्रीय बलों का महा-चक्रव्यूह, मुर्शिदाबाद और नंदीग्राम ‘सुपर सेंसिटिव’ जोन.

Ad

ताज़ा खबरें