Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सचमोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमराजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूंपुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

17 दिनों से अनशन पर सोनम वांगचुक, 8.5 KG घटा वजन; जानिए अब आगे क्या है CJP का प्लान?

Author
Prabhat Khabar 14 जुलाई 2026, 04:56 pm
17 दिनों से अनशन पर सोनम वांगचुक, 8.5 KG घटा वजन; जानिए अब आगे क्या है CJP का प्लान?

CJP द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आ रही है. अनशन शुरू करने के बाद से उनका वजन 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है और उनका ब्लड प्रेशर 109/70 मिमी एचजी दर्ज किया गया है. CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि वांगचुक की मांसपेशियां तेजी से कमजोर हो रही हैं और वह अत्यधिक पीड़ा (मांसपेशियों की क्षति) से गुजर रहे हैं.

जब तक सरकार बातचीत की पहल नहीं करती, अनशन खत्म नहीं करेंगे : वांगचुक दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पहले ट्विटर) पर लिखा: "मैंने भी अन्य लोगों की तरह उनसे अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने शांत भाव से कहा- 'मुझसे अनशन खत्म करने के लिए मत कहिए, सरकार से पूछिए कि वह बातचीत क्यों नहीं करना चाहती'." वांगचुक ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार बातचीत की पहल नहीं करती, वह अनशन खत्म नहीं करेंगे.

20 जुलाई को 'चलो संसद' मार्च की तैयारी 20 जून से शुरू हुए इस आंदोलन को धार देने के लिए संगठन ने आगामी 20 जुलाई को, यानी संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 'चलो संसद' मार्च का आह्वान किया है. CJP ने इस मार्च के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं और समर्थकों को जोड़ने के लिए एक ‘मिस्ड कॉल’ अभियान की शुरुआत की है, जिसके जरिए लोग पंजीकरण करा रहे हैं.

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तभी से वह बिना कुछ खाए धरने पर बैठे हैं. विपक्षी नेताओं का मिला समर्थन सोनम वांगचुक को विपक्षी नेताओं का साथ मिला है. आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके से फोन पर बात कर वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

ठाकरे ने वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि उनका स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है. दोनों ही नेताओं ने कॉजपा के आगामी आंदोलनों को अपना समर्थन देने का भरोसा दिया है. सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं जीनत अमान अभिनेत्री जीनत अमान भी सोनम वांगचुक के समर्थन में उतर गई हैं.

अभिनेत्री ने कहा कि भारत को मूकदर्शक बने रहकर अपनी सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक को तिल-तिल मिटते नहीं देखना चाहिए. जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा कि सरकार को सोनम वांगचुक से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करनी चाहिए, क्योंकि यह मुद्दा पूरे भारत के भविष्य से जुड़ा है.

उन्होंने लिखा, ‘‘हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो मूकदर्शक बने रहकर अपनी सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक को तिल-तिल मिटता देखे. भारत में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन की एक लंबी परंपरा रही है. इसलिए जिनके हाथ में सत्ता है, उनका कर्तव्य है कि ऐसे शांतिपूर्ण विरोध का जवाब शांतिपूर्ण बातचीत से दें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं वांगचुक की इच्छा का सम्मान करते हुए भारत सरकार से अपील करती हूं कि इस मुद्दे पर बातचीत शुरू की जाए, क्योंकि यह पूरे देश के भविष्य से जुड़ा हुआ है.’’ ये भी पढ़ें: Video : क्या विजेता दहिया का डांस भी नहीं पिघला सका सोनम वांगचुक का दिल?.

Ad

ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सच
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सच

मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?
राष्ट्रीय

मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए
मध्यप्रदेश

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन