Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सचमोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमराजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूंपुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

हितग्राही को हक की सौ प्रतिशत राशि मिले, यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के शासन में ही संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नौकरियां पाने के साथ स्वावलंबन का रास्ता अपनाएं युवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभाशाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की

MPINFO
MP Info 03 अगस्त 2026, 09:25 pm
हितग्राही को हक की सौ प्रतिशत राशि मिले, यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के शासन में ही संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नौकरियां पाने के साथ स्वावलंबन का रास्ता अपनाएं युवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभाशाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक समय था जब देश के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से जारी सरकार की राशि का सिर्फ 15 प्रतिशत जनता तक पहुंचता है। एक अन्य प्रधानमंत्री जो पूर्व में वित्त मंत्री और रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे वे डीबीटी जैसी व्यवस्था लागू करने के पक्ष में नहीं थे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शून्य बैलेंस पर बैंक खाते प्रारंभ करवाने की पहल की। आज हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में मिलने वाली राशि का 100 प्रतिशत आसानी प्राप्त हो रहा है। यह सरकारों के संचालन का फर्क है। कार्यक्रम में मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक टीवी न्यूज चैनल द्वारा जिलों की टॉपर और अन्य प्रतिभाशाली छात्राओं को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीमित साधनों के बीच जिन बेटियों ने अपनी प्रतिभा से टॉपर होने में सफलता प्राप्त की है, उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सम्मानित की जा रही बेटियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों को प्राप्त सफलता राज्य की उपलब्धि है। यह विद्यार्थी आगे चलकर सिर्फ नौकरी ना करें बल्कि अपने उद्योगों की स्थापना के लिए प्रेरित हों।

हमारे देश में प्राचीन काल से स्वावलंबन की परंपरा रही है। स्व-अनुशासन से कार्य करते हुए अपने परिश्रम से व्यक्ति सफल होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर टीवी चैनल प्रतिनिधि द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से आहवान किया कि वे नौकरी प्राप्त करने की ललक के साथ ही अपने उद्यम स्थापित करने की दिशा में भी आगे बढ़ें।

मध्यप्रदेश की आबादी के मान से सेवा करने वाले संख्या कुछ लाख ही है जबकि अधिकांश आबादी अपने व्यापार व्यवसाय से जुड़ी है। आजीविका का साधन स्वयं निर्मित कर जीवन को आसान बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सेवाओं में बहनों को दिए जा रहे आरक्षण, संपत्ति की रजिस्ट्री में दी जा रही छूट और उद्योगों में बहनों को आरक्षण के संबंध में जानकारी दी।

एआई से किसी को खतरा नहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। एक राष्ट्र, एक प्रधान, एक निशान की तरह एक कानून होना चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एआई से किसी को खतरा नहीं है।

प्रत्येक नवाचार का प्रारंभ में विरोध होता है। बाद में उसे अंगीकार किया जाता है। भारत का टैलेंट नवाचार करने और स्वयं एवं राष्ट्र के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की टॉपर बेटी चांदनी विश्वकर्मा खुशी राम सहित विभिन्न जिलों की टॉपर बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान की।

निजी टीवी चैनल की ओर से श्री नरेंद्र गोयल ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि, विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सच
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सच

मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?
राष्ट्रीय

मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए
मध्यप्रदेश

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन