Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सचमोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमराजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूंपुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स वैश्विक मानचित्र में स्थापित करेगा नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा हमें करेगी गौरवान्वित अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप नाथू बरखेड़ा में 985.76 करोड़ से 136.2

MPINFO
MP Info 03 अगस्त 2026, 07:55 pm
अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स वैश्विक मानचित्र में स्थापित करेगा नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा हमें करेगी गौरवान्वित अक्टूबर-नवम्बर में होगी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप नाथू बरखेड़ा में 985.76 करोड़ से 136.2

HTML clipboard मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल के नाथू बरखेड़ा में विकसित हो रहा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे महत्वाकांक्षी खेल अधोसंरचना विकास परियोजनाओं में से एक है। इससे मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की स्पर्धाएं होंगी, जिससे भोपाल खेलों के वैश्विक मानचित्र में अपनी नई पहचान कायम करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 985.76 करोड़ रुपये की लागत से 136.296 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा यह अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स परिसर मध्यप्रदेश को देश का स्पोर्ट्स हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स (खेल परिसर) में निर्माणाधीन कार्यों का मुआयना किया।

इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा, सचिव खेल श्री संजीव सिंह, संचालक खेल श्री अंशुमन यादव सहित अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। सिंथेटिक हॉकी टर्फ़ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी सिंथेटिक टर्फ़ का मुआयना किया।

खेल मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इस कॉम्पलेक्स में पहले चरण में मानकों का 5 हजार की क्षमता वाले पेवेलियन सहित हॉकी स्टेडियम एवं सिंथेटिक हॉकी टर्फ़ का निर्माण किया गया है। खेल विभाग को जल्द ही इसका आधिपत्य मिल जाएगा। इसी सिंथेटिक टर्फ़ पर इसी साल अक्टूबर-नवम्बर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को समय से पूर्व एशियन चैम्पियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर लेने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि इस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दो कन्वेंशन सेंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं। सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का मुआयना कर खिलाड़ियों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं एवं निर्माण कार्यों की जानकारी ली।

खेल मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इंटरनेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सभी मानकों के आधार पर 10 हजार की क्षमता वाले पेवेलियन सहित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है। इस ट्रैक के केन्द्र स्थल पर फुटबॉल स्टेडियम निर्मित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यहां खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए समान रूप से सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, नाथू बरखेड़ा के बारे में प्रदेश को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए भोपाल स्थित नाथू बरखेड़ा में 136.296 एकड़ भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य 3 चरणों में किया जा रहा है।

पहले चरण में एथलेटिक स्टेडियम (एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रेक मय पेवेलियन-1000 दर्शक क्षमता, वार्मअप ट्रेक मय) एवं हॉकी स्टेडियम (हॉकी सिंथेटिक टर्फ मय पवेलियन व प्रेक्टिस फील्ड) का निर्माण किया जा रहा है। दूसरे चरण में इण्डोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, स्वीमिंग कॉम्पलेक्स (ऑल वेदर), हॉस्टल बिल्डिंग (150-बालक, 150 बालिका), घुड़सवारी क्रास कंट्री ट्रेक का निर्माण किया जा रहा है।

तीसरे चरण में इस इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक क्रिकेट स्टेडियम एवं साईक्लिंग वेलोड्रोम का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। दूसरे चरण का निर्माण कार्य नवम्बर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के पहले चरण के निर्माण कार्यों के लिए 357.96 करोड़ और दूसरे चरण के निर्माण कार्यों के लिए 627.80 करोड़ रूपए, इस प्रकार कुल 985.76 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

सेना भर्ती में आए आवेदकों से की चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान परिसर में सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा की जा रही सेना भर्ती (आर्मी रिक्रुटमेंट) के लिए आये आवेदकों से चर्चा की।

यह आवेदक सेना भर्ती के पहले चरण की परीक्षा पास कर दूसरे चरण के पात्र होकर फिजिकल एग्जाम और मेडिकल टेस्ट पास करने के लिए आए हुए हैं। सेना के भर्ती अधिकारी (रिक्रुटमेंट ऑफिसर) श्री जे.एस. सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि सेना भर्ती के लिए 4 हजार 500 आवेदकों को बुलाया गया है, इनमें से 3 हजार आवेदकों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य में सेना के चार भर्ती कार्यालय हैं और भोपाल में हो रही यह भर्ती इस साल दिसम्बर अंत तक पूरी कर ली जाएगी। नवनियुक्त जवान एक जनवरी 2027 से 6 माह की ट्रेनिंग लेंगे। उन्होंने बताया‍ कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सेना में 175 पदों पर धर्म गुरूओं की भर्ती भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी आवेदकों से आत्मीय चर्चा कर उन्हें भारतीय सेना के जवान के रूप में भर्ती के लिए शुभकामनाएं दीं।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सच
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सच

मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?
राष्ट्रीय

मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए
मध्यप्रदेश

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन