Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सचमोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथनBRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैपप्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त | प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये अब तक 65,395 करोड़ से अधिक का अंतरण मुख्यमंत्री 225.95 करोड़ के 33 कार्यों का भूमराजस्थान मौसम अपडेट : 16 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हालबम-मिसाइल भी नहीं करता असर! कितनी खतरनाक हैं पुतिन और जिनपिंग की खास प्रेसिडेंशियल कारें?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट | मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से की भेंट | मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार और निवेश संभावनाओं पर हुई सार्थक चर्चाVIDEO: 'भारत उम्मीद से कहीं बेहतर है', ब्रिक्स समिट कवर करने आए जर्मन मीडिया डेलीगेट ने कहा - मैं हैरान हूंपुतिन को लगाया गले, पेजेश्कियान का थामा हाथ, तस्वीरों में देखिए BRICS लीडर्स संग PM मोदी की केमिस्ट्रीमोदी और गुटेरेस की मुलाकात में UNSC सुधार पर जोर, क्या बदलने वाला है संयुक्त राष्ट्र का सिस्टम?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कोलकाता के बिजनेसमैन से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी दी

Author
Prabhat Khabar 03 अगस्त 2026, 09:11 pm
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कोलकाता के बिजनेसमैन से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी दी

पश्चिम बंगाल में संदिग्ध जैश आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद अब अपराध जगत के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की कोलकाता में एंट्री हुई है. विश्नोई गैंग के नाम पर कोलकाता के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपए रंगदारी मांगी गयी है. रुपए नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है.

व्यापारी भवानीपुर के शरत बोस रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में रहते हैं. उन्होंने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है. परिवार समेत मार डालने की धमकी कारोबारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि 30 जून को उन्हें पहली बार एक अज्ञात इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया था. इसके बाद से पिछले एक महीने से लगातार उन्हें फोन और वॉयस मैसेज के जरिये धमकियां दी जा रही हैं.

उनसे कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने 5 करोड़ रुपए नहीं दिये, तो उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जायेगा. जांच में जुटी कोलकाता पुलिस और एसटीएफ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार ने जांच का जिम्मा अपनी स्पेशल यूनिट को सौंप दी है.

इसमें एंटी राउडी स्क्वायड और एसटीएफ शामिल हैं. जांच एजेंसियां उस अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर का लोकेशन ट्रैक करने में जुट गयी हैं. कोलकाता पुलिस ने कहा है कि कॉल का सीधे तौर पर बिश्नोई गैंग से अभी तक कोई कनेक्शन स्थापित नहीं हुआ है. पुलिस यह भी पता कर रही है कि कारोबारी अपनी सुरक्षा के लिए ऐसा दावा कर रहे हैं या किसी लोकल अपराधी विश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैला रहा है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान मॉड्यूल तैयार कर रहा था हमीम मंडल, निशाने पर थे 6 मंत्री गोल्डी बरार के नाम पर दिलीप ने कपिल शर्मा को दी थी धमकी पिछले साल मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने कोलकाता से दिलीप चौधरी नामक एक व्यक्ति को पकड़ा था.

उसने गोल्डी बरार का नाम लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. पुलिस इस मामले को भी उसी एंगल से देख रही है. ये भी पढ़ें: बंगाल एसटीएफ ने हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी आदित्य को हावड़ा से किया गिरफ्तार सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा है गैंग का नाम पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला और महाराष्ट्र के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ चुका है.

इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को भी यह गैंग कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है. कोलकाता पुलिस के पूर्व उपायुक्त सत्यजीत बनर्जी ने कहा- यह भारत में रंगदारी मांगने वाला एक कुख्यात गिरोह है. लेकिन कोलकाता पुलिस और बंगाल एसटीएफ में बेहद सक्षम अधिकारी हैं.

कॉल डिटेल निकालने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. आरोपी चाहे जहां भी हों, जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. ये भी पढ़ें: हनीट्रैप के लिए खूबसूरत युवतियों का गैंग तैयार कर रहा था हमीम मंडल.

Ad

ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सच
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति के पास हर वक्त खड़ा ये अफसर क्या देखता रहता है? पूर्व ADC ऋषभ सांब्याल ने बताया चौंकाने वाला सच

मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?
राष्ट्रीय

मोदी-जिनपिंग बैठक: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति: पीएम मोदी के 3 मंत्रों से बदलेंगे भारत-चीन रिश्ते?

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?
राष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-शी ने थामा एक-दूसरे का हाथ, दुनिया को क्या संदेश दे गई ये तस्वीर?

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए
मध्यप्रदेश

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ | जनजातीय मानव अधिकारों के संरक्षण और योजनाओं की उन तक पहुंच पर होगा मंथन