Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Heavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादलSmash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वादमुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिलNepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयारचम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिलएमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्षलाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां | मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनोंHeavy Rain Warning: 27 से 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्टविद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाईKal Ka Mausam: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन राज्यों में बारिश डाल सकता है खललमोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी से भिड़ीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन, बोलीं- इवेंट होकर रहेगामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जौहर दिवस पर किया नमन

20वें दिन भी भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, बोले- '20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा'

Author
Prabhat Khabar 17 जुलाई 2026, 10:48 am
20वें दिन भी भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, बोले- '20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा'

Sonam Wangchuk hunger strike : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक 20वें दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की जांच कर रही है. उनका वजन भी बताया जा रहा है कि 9 किलोग्राम तक कम हो चुका है.

उन्होंने कहा, "मैं किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहूंगा ताकि आप सबके साथ संसद तक मार्च कर सकूं; और अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं हुआ, तो मैं भूत बनकर लौट आऊंगा!" सोनम वांगचुक द्वारा कही इस बात को बताते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि "सोनम वांगचुक ने अपने जीवन के इतने कठिन समय में भी अपना सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं खोया है.

उन्होंने युवाओं से संसद की ओर मार्च पर चलने की अपील भी की. सोनम वांगचुक की टिप्पणियों को साझा करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने पोस्ट में लिखा, “भारत जाग रहा है, इस विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक ध्यान भी आकर्षित किया है”. पिनारयी विजयन का केंद्र सरकार पर आरोप गुरुवार को केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनारयी विजयन ने केंद्र पर वांगचुक के बिगड़ते स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया.

फेसबुक पोस्ट में विजयन ने कहा कि वांगचुक की हालत के बारे में खबरें चिंताजनक हैं. उन्होंने केंद्र सरकार की इस बात के लिए आलोचना की कि उसने वांगचुक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर उनसे बातचीत करने से इनकार कर दिया. ये भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी में नाव हादसा: 500 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत की आशंका वांगचुक की सेहत पर बढ़ी चिंता उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न केवल NEET पेपर लीक से प्रभावित छात्रों की चिंताओं को नजरअंदाज कर रही है, बल्कि वांगचुक के जीवन को भी नजरअंदाज किया जा रहा है.

उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता के कई अंग ठीक से काम नहीं कर रहे. उनका वजन भी लगातार कम हो रहा है. विजयन ने केंद्र से आग्रह किया कि सोनम वांगचुक की सेहत में और गिरावट आए इससे पहले सरकार हस्तक्षेप करे. मांगों पर सरकार की चुप्पी बरकरार कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में प्रदर्शन बीते 25 दिनों से जारी है.

वहीं प्रोटेस्ट को सोनम वांगचुक वांगचुक का साथ 28 जून को मिला. इसके बाद से वे लगातार आमरण अनशन पर बैठे हैं. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सरकार की जवाबदेही को लेकर अब तक किसी भी प्रकार से बातचीत के लिए कदम नहीं बढ़ाए गए हैं. ये भी पढ़ें : सोनम वांगचुक के समर्थन में जदिया के युवाओं का सांकेतिक अनशन, केंद्र से वार्ता की मांग.

Ad

ताज़ा खबरें