Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हालग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय की जांच पर बवाल, महिला और सुरक्षा गार्डों में तीखी बहस; वीडियो वायरलहावड़ा-भुवनेश्वर जन शताब्दी एक्सप्रेस के AC कोच में भीगते रहे यात्री, रेलवे लापरवाह, देखें Videoई-अटेंडेंस व्यवस्था के मिल रहे अच्छे नतीजे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार रखे जाएं जारी अभियान संचालित कर विद्यालयों में मूलभूत आवश्यकताओं की करें पूर्ति गत 2 वर्ष में सवा करोड़ विद्यार्थियों को 696 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाईकैलाश यात्रा के लिए यात्री क्यों करते हैं नेपाल रूट का उपयोग? जानिए भारत से कितना अलग है यह रास्तारॉयल ब्रुनेई और अमेरिकी सेना का जंगल युद्ध कौशल: 'पहलवान वॉरियर' अभ्यास में दिखी खास तैयारीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘खेलो इंडिया संवाद में वर्चुअल माध्यम से की सहभागितारक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टी-सीरीज टैंक ओव्हरहॉल प्रोजेक्ट से भारतीय सेना नए दौर में कर रही हैं प्रवेश जबलपुर की आर्मर्ड फैक्ट्री ने अपने काम के बल पर देशभर में बनाई है विशिष्ट पहच

पुणे मर्डर: हत्या से पहले किससे हुई थी सिया की सीक्रेट बातचीत? 34 मिनट वाली कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस

Author
Prabhat Khabar 29 जून 2026, 09:07 am
पुणे मर्डर: हत्या से पहले किससे हुई थी सिया की सीक्रेट बातचीत? 34 मिनट वाली कॉल ने बढ़ाया सस्पेंस

पुलिस जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. 20 वर्षीय आरोपी सिया ने वारदात से कुछ देर पहले एक फोन कॉल किया था. जांच के मुताबिक, उसने अपने प्रेमी और सह-आरोपी से बात की थी. यह कॉल मंगेतर को कथित तौर पर खाई में धक्का देने से करीब आधे घंटे पहले की गई थी. पुलिस इस कॉल को मामले की अहम कड़ी मान रही है.

एनडीटीवी ने अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. सूत्रों के मुताबिक, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से पता चला है कि केतन की हत्या से महज 34 मिनट पहले सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन से एक ‘सीक्रेट कॉल’ पर बात की थी. जांच कर रहे अधिकारी इस बातचीत को कथित हत्या की साजिश को अंतिम मंजूरी देने वाला अहम संकेत मान रहे हैं.

पुणे ग्रामीण पुलिस की टेक्निकल मॉनिटरिंग टीम की जांच में सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच हुई आखिरी कॉल बेहद अहम सबूत बनकर सामने आई है. पुलिस का मानना है कि यह बातचीत कथित साजिश से जुड़ी महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है. इसलिए जांच कर रहे अधिकारी इस कॉल को पूरे हत्याकांड के सबसे महत्वपूर्ण डिजिटल सबूतों में से एक मान रहे हैं.

किले के व्यू-पॉइंट की सटीक जानकारी सिया ने चेतन को दी पुलिस को शक है कि इस कॉल के दौरान सिया गोयल ने चेतन चौधरी को किले के उस व्यू-पॉइंट की सटीक लोकेशन बताई थी, जहां वह मौजूद थी. जांचकर्ताओं का मानना है कि सिया ने यह भी जानकारी दी थी कि आसपास कोई पर्यटक नहीं है.

सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर पिछले तीन महीनों के चैट और वॉइस नोट्स तुरंत डिलीट कर दिए थे. ऐसा इसलिए ताकि हत्या की साजिश से जुड़ी कोई जानकारी पुलिस के हाथ न लग सके. अब पुलिस की साइबर टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से उनके डिलीट किए गए व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट्स को रिकवर करने की कोशिश कर रही है.

हर डेटा को खंगाल रही है पुलिस पुलिस अब रिकवर किए गए डिलीटेड डेटा, लोकेशन लॉग्स और आखिरी कॉल के समय के इंटरनेट आईपी एड्रेस का मिलान कर रही है. जांच एजेंसियों की कोशिश है कि इन डिजिटल सबूतों को अदालत में मजबूत प्रमाण के तौर पर पेश किया जाए. पुलिस यह साबित करने की कोशिश कर रही है कि हत्या अचानक नहीं हुई, बल्कि पहले से बनाई गई साजिश के तहत की गई थी.

सिया नहीं करना चाहती थी केतन से शादी पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल ने 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किला में केतन अग्रवाल को खाई में धक्का दे दिया था. जांच के मुताबिक, सिया नवंबर में होने वाली अपनी शादी नहीं करना चाहती थी और इसी वजह से उसने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया.

हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है..

Ad

ताज़ा खबरें