Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसरसंत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रायसेन में हुई संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना समारोह में वर्चुअली शामिल हुएकिसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितपुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन

सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डीके शिवकुमार के घर के पास जश्न

Author
Prabhat Khabar 29 मई 2026, 09:11 am
सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार, डीके शिवकुमार के घर के पास जश्न

कांग्रेस में चल रही नेतृत्व बदलाव की चर्चा के बीच सिद्धारमैया ने एक दिन पहले पद छोड़ा था. अब राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हलचल तेज हो गई है. राज्यपाल ने सिद्धारमैया सरकार की मंत्रिपरिषद को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. हालांकि, सिद्धारमैया नए सीएम के पद संभालते तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे.

सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशों का पालन कर रहे हैं. कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव की अटकलों के बीच यह फैसला लिया गया. उस समय राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं थे, इसलिए इस्तीफा पहले राजभवन अधिकारियों को सौंपा गया.

सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे सिद्धारमैया इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं राज्य की राजनीति में ही रहना चाहता हूं, राष्ट्रीय राजनीति में मेरी दिलचस्पी नहीं है.

सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि विधायक के तौर पर उनके दो साल बाकी हैं और वह सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे. सिद्धारमैया के इस्तीफे के साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर उनका दूसरा कार्यकाल खत्म हो गया. 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के बाद उन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला था.

डीके शिवकुमार के घर के पास जश्न का माहौल 28 मई को सिद्धारमैया के समर्थकों ने राज्य के कई हिस्सों में उनके इस्तीफे के विरोध में प्रदर्शन किया. सिद्धारमैया के सरकारी आवास पर भावुक दृश्य देखने को मिले, जब समर्थकों के एक बड़े समूह ने उन्हें घेर लिया और उनसे इस्तीफा न देने की अपील की.

​​मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना देने का प्रयास किया. इधर, शिवकुमार के आवास के पास जश्न का माहौल था, क्योंकि संकेत हैं कि वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. कई कांग्रेस नेता और विधायक शिवकुमार को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे. सिद्धारमैया और शिवकुमार दिल्ली में मौजूद प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद सिद्धारमैया दिल्ली के लिए रवाना हो गए, जहां वह अपने उत्तराधिकारी और मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया के संबंध में कांग्रेस आलाकमान के साथ चर्चा कर सकते हैं.

उपमुख्यमंत्री और सिद्धारमैया के संभावित उत्तराधिकारी डी के शिवकुमार भी बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुए. शिवकुमार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली यात्रा के दौरान आलाकमान के साथ विधायक दल के नये नेता के चयन, मंत्रिमंडल संरचना और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत विभिन्न विषय पर चर्चा होने की संभावना है..

Ad

ताज़ा खबरें

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म
मध्यप्रदेश

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म

दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
राष्ट्रीय

दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा
मध्यप्रदेश

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा