Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना हुआ सस्ता, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फी माफ, बस करना होगा यह काममुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में स्वयं के बनाये हुए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं : केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री जोशी देश में अपनी तरह की अनूठी 440 मेगमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे | 11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गतिमुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के 352 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण | मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को भैंसवामाता में करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान का समापनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे कियाहरित विकास, निवेश और रोजगार... इसी दिशा में आगे बढ़ रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | देश में ग्रीन एनर्जी का पावर हाउस बन रहा है मध्यप्रदेश नीमच बन रहा ग्रीन पावर का ग्लोबल कैपिटल मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी ने किया नीमच एवमुख्‍यमंत्री डॉ.यादव का नीमच आगमन पर आत्‍मीय स्‍वागतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में 1,554 करोड़ की 38 औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कियामुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने नीमच में 3949 करोड से अधिक के 162 विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कियाउत्तर प्रदेश में विमान की क्रैश-लैंडिंग, महिला पायलट सुरक्षितपुणे में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी: 65 साल के दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजाअभिषेक बनर्जी को फिर लगा झटका, तत्काल सुनवाई से कलकत्ता हाई कोर्ट का इनकारपुणे मर्डर : 'बैठने का इशारा' और सिया की सुरक्षा का प्लान, क्राइम सीन री-क्रिएशन में हुआ ये खुलासामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत कबीर दास की जयंती पर किया नमनराम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार

काकोली घोष दस्तीदार ने बगावत के लिए 8 जून को ही क्यों चुना? सामने आये 3 बड़े कारण

Author
Prabhat Khabar 08 जून 2026, 05:21 pm
काकोली घोष दस्तीदार ने बगावत के लिए 8 जून को ही क्यों चुना? सामने आये 3 बड़े कारण

खास बातें ममता की साख खत्म करने का अचूक ‘टाइम बम’ कारण 1: राष्ट्रीय मंच पर ममता को किया बेअसर कारण 2: अभिषेक बनर्जी के पंख कतरने का साइड-इफेक्ट शीर्ष नेतृत्व कमजोर हुआ, तो बागियों ने चली निर्णायक चाल कारण 3: दलबदल कानून और 19 के आंकड़े की डेडलाइन Revolt Against Mamata Banerjee: रणनीति के लीक होने का था भारी डर Revolt Against Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मचे राष्ट्रीय घमासान ने बंगाल को हिलाकर रख दिया है.

लोकसभा में टीएमसी की ‘मुख्य सचेतक’ काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में 20 सांसदों ने एनडीए (NDA) को समर्थन का ऐलान कर दिया है. इस विस्फोटक पत्र ने ममता बनर्जी के पैरों तले की जमीन खिसका दी है. ममता की साख खत्म करने का अचूक ‘टाइम बम’ इस पूरे घटनाक्रम में राजनीतिक गलियारों और रणनीतिकारों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि बागी गुट और काकोली ने इस महा-विद्रोह के लिए ‘8 जून’ को क्यों चुना.

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें, तो इस तारीख के पीछे एक बेहद सोची-समझी टाइमिंग और 3 बड़े रणनीतिक कारण हैं. 8 जून की यह तारीख ममता बनर्जी की राष्ट्रीय और प्रांतीय साख को एक साथ ध्वस्त करने का अचूक ‘टाइम बम’ है. कारण 1: राष्ट्रीय मंच पर ममता को किया बेअसर 8 जून की तारीख चुनने के पीछे सबसे पहला और सबसे घातक कारण विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA Bloc) की दिल्ली में होने वाली महा-बैठक थी.

ममता बनर्जी सोमवार (8 जून) को दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत दावेदारी की तैयारी में थीं. काकोली घोष और बागी गुट को पता था कि अगर 8 जून से पहले या ठीक उसी दिन यह धमाका हुआ, तो ममता बनर्जी दिल्ली की बैठक में पूरी तरह कमजोर हो जायेंगी.

ठीक वैसा ही हुआ भी. पार्टी के 20 सांसदों के हाथ से निकल जाने के बाद ममता बनर्जी विपक्षी गठबंधन के सामने राष्ट्रीय नेता के रूप में कोई भी शर्त रखने की स्थिति में नहीं रहीं. कारण 2: अभिषेक बनर्जी के पंख कतरने का साइड-इफेक्ट दूसरा बड़ा कारण तृणमूल कांग्रेस के भीतर पिछले कुछ दिनों से चल रहा बुआ-भतीजे का आंतरिक सांगठनिक शीतयुद्ध है.

5 जून को कालीघाट में हुई नेशनल वर्किंग कमेटी (NWC) की बैठक में ममता बनर्जी ने अपने भतीजे और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली से नाराज चल रहे नेताओं को शांत करने के लिए डोला सेन और डेरेक ओब्रायन को संयुक्त राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर अभिषेक के पंख कतर दिये.

शीर्ष नेतृत्व कमजोर हुआ, तो बागियों ने चली निर्णायक चाल बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार पहले ही पार्टी के सभी सांगठनिक पदों से इस्तीफा दे चुकी थीं. कल्याण बनर्जी जैसे नेताओं के व्यवहार से बेहद असंतुष्ट थीं. पार्टी के भीतर अभिषेक बनर्जी के एकाधिकार को कम करने के ममता बनर्जी के इस आखिरी दांव के तुरंत बाद बागियों ने समझ लिया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अंदर से डरा हुआ और कमजोर है.

इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उन्होंने 8 जून को अपनी निर्णायक चाल चल दी. कारण 3: दलबदल कानून और 19 के आंकड़े की डेडलाइन तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण पूरी तरह से कानूनी और तकनीकी सुरक्षा से जुड़ा था. संसद के मानसून सत्र में अभी समय बाकी है, लेकिन बागी सांसदों को एकजुट करने और उनसे हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया पिछले कई दिनों से गुप्त तरीके से चल रही थी.

सूत्रों के अनुसार, 7 जून की रात तक बागी गुट आवश्यक दो-तिहाई यानी 19 के आंकड़े को पार कर 20वें सांसद (काकोली घोष समेत) का समर्थन हासिल करने में कामयाब हो गया था. Revolt Against Mamata Banerjee: रणनीति के लीक होने का था भारी डर राजनीति में इस तरह के गुप्त ऑपरेशनों को ज्यादा दिनों तक छुपाकर नहीं रखा जा सकता था.

अगर बागी गुट 8 जून की डेडलाइन को आगे बढ़ाता, तो कालीघाट (ममता बनर्जी का आवास) को इसकी भनक लग जाती और सांसदों को डरा-धमकाकर या मनाकर बगावत को समय से पहले ही कुचल दिया जाता. इसलिए जैसे ही 20 सांसदों का संख्या बल पूरा हुआ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र सौंपकर इसे सार्वजनिक कर दिया गया, ताकि नेतृत्व को संभलने का कोई मौका न मिले.

इसे भी पढ़ें.

Ad

ताज़ा खबरें

दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना हुआ सस्ता, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फी माफ, बस करना होगा यह काम
राष्ट्रीय

दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना हुआ सस्ता, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फी माफ, बस करना होगा यह काम

मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में स्वयं के बनाये हुए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं : केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री जोशी देश में अपनी तरह की अनूठी 440 मेग
मध्यप्रदेश

मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में स्वयं के बनाये हुए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं : केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री जोशी देश में अपनी तरह की अनूठी 440 मेग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे | 11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे | 11,470 करोड़ की ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना से होगा 1920 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, ऊर्जा सुरक्षा और हरित विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के 352 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण | मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को भैंसवामाता में करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के 352 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण | मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को भैंसवामाता में करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया
नीमच

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का एरियल सर्वे किया