Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशिजिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्नतीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षणपीएम मोदी का NCPI सांसदों को संदेश- जब बंगाल और ओडिशा समृद्ध थे, तब भारत भी हर तरह से समृद्ध थाममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- तृणमूल के बागियों को न दें और समय, जांच करें तेजसीआईडी ​​कार्यालय में पेश हुए सुमित रॉय, दो महीने से फरार थे अभिषेक बनर्जी के पीएPhotos: बाढ़ से बेहाल असम, अब तक 98 लोगों की मौत, हजारों परिवारों पर संकटदिल्ली में अगले 72 घंटे तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर आईएमडी का अपडेट

राज्यसभा चुनाव : डिनर टेबल पर सियासी रणनीति, कांग्रेस को सताने लगा टूट का डर?

Author
Prabhat Khabar 09 जून 2026, 07:49 am
राज्यसभा चुनाव : डिनर टेबल पर सियासी रणनीति, कांग्रेस को सताने लगा टूट का डर?

Rajya Sabha Election : भोपाल में राज्यसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के घर कांग्रेस विधायकों की बैठक और डिनर का आयोजन हुआ. इस पर उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है. बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि विधायक किस तरह मतदान करेंगे और चुनाव में पार्टी की एकजुटता कैसे सुनिश्चित की जाएगी.

उन्होंने कहा कि हर पार्टी अपने-अपने विधायक को संभालकर रखती है. कांग्रेस भी अपने विधायकों को साथ लेकर चलेगी, पार्टी को अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है. कांग्रेस अपने विधायकों पर विश्वास करती है. सिंघार ने विधायकों को एक साथ कहीं लेकर जाने के संकेत दिए.

इसपर एक पत्रकार ने सवाल किया कि विधायकों को कहां लेकर जाएगी कांग्रेस? सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जल्द ही आपको पता चल जाएगा. #WATCH | Bhopal | On the dinner meeting held at the residence of Leader of Opposition Umang Singhar ahead of the Rajya Sabha elections, Madhya Pradesh LoP Umang Singhar says, "The Congress party is preparing its strategy and planning how the legislators will cast the vote…"… pic.twitter.com/KA7VtlSj52 — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 9, 2026 बीजेपी का तीसरा उम्मीदवार कौन? बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार (7 जून) रात तीसरे उम्मीदवार के तौर पर महेश केवट के नाम का ऐलान किया.

इससे पहले शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल अपना नामांकन दाखिल कर चुके थे. वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने भी नामांकन दाखिल कर लिया है. इससे पहले भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पार्टी नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए मीनाक्षी नटराजन की जीत का भरोसा जताया.

अब दोनों दल अपने-अपने विधायकों को साधने और चुनावी गणित मजबूत करने में जुटे हैं. क्यों टेंशन में है कांग्रेस? जानें मध्य प्रदेश विधानसभा में फिलहाल 230 में से 228 वोट प्रभावी माने जा रहे हैं. बीजेपी के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 64 विधायक हैं.

हालांकि कुछ तकनीकी कारणों से कांग्रेस की स्थिति कमजोर हुई है. बीना विधायक निर्मला सप्रे का रुख बीजेपी की ओर माना जा रहा है, वहीं विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर रोक लगी हुई है. ऐसे में कांग्रेस का प्रभावी आंकड़ा घटकर 62 रह गया है. बीजेपी दो सीटें जीत सकती है आसानी से मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हर उम्मीदवार को जीतने के लिए 58 वोट चाहिए.

बीजेपी दो सीटें आसानी से जीत सकती है, क्योंकि उसके पास पर्याप्त संख्या बल है. दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद भी उसके पास 48 वोट बचेंगे. तीसरी सीट जीतने के लिए बीजेपी को 10 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी. वहीं कांग्रेस के पास अपनी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को जिताने लायक आंकड़ा मौजूद है, लेकिन बीजेपी द्वारा तीसरा उम्मीदवार उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है.

इससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है और नटराजन की राह पहले से ज्यादा कठिन नजर आ रही है..

Ad

ताज़ा खबरें

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न*   गाँधीसागर ||
नीमच

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी
राष्ट्रीय

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
नीमच

डिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश