Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउटPM मोदी बोले- भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए विश्वास और नए अवसरों का स्रोतदेश में तेजी से हो रहा धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारतीय संस्कृति के गौरवशाली अतीत को पुन: स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध उज्जैन में श्री महाकाल लोक निर्माण के बाद 20 गुना बढ़ गई श्रद्धालुओं की संख्या मुख्यमIndore Mausam: इंदौर के मौसम का हाल, पूरे सप्ताह गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की चेतावनीCJP के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी डेमोक्रेटिक’ लॉन्च, फाउंडर का आरोप- अभिजीत दीपके ने बनाई टीम केजरीवालमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएंमतदाता सूची से नाम हटना बना सेना भर्ती में रोड़ा, डोमिसाइल के लिए केंडिडेट ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजाMP Weather Aaj ka mausam: 3 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने जिले का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, जानें एमपी-छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसमचंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का मेगा ब्लॉक, 12 ट्रेनें रद्द; कई मोहाली-अंबाला से चलेंगी, 15 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

राजस्थान: धूल भरी आंधी से दिन में ही छा गया घनेरा अंधेरा, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Author
Prabhat Khabar 15 जून 2026, 07:26 pm
राजस्थान: धूल भरी आंधी से दिन में ही छा गया घनेरा अंधेरा, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

Rajasthan Dust Storm Video: राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर आंधी चली और हल्की से मध्यम बारिश हुई. सर्वाधिक 51.0 मिलीमीटर वर्षा खानपुर (झालावाड़) में दर्ज की गई. मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी को लेकर दी थी चेतावनी IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया था कि पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम लगातार बदल रहा है.

उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद है. हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा होगी और राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है. दिल्ली में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हवा की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा रहेगी.

18 तारीख से एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे बारिश हो सकती है. दिल्ली के लिए हमने 20 और 21 तारीख को हल्की बारिश का अनुमान लगाया है. #WATCH | Rajasthan: A storm kicks up a wall of dust in Shekhawati, this afternoon.

pic.twitter.com/iSKehnC11Q — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 15, 2026 पूरे सप्ताह आंधी-बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बने परिसंचरण तंत्र के असर से राज्य के कुछ भागों में आंधी व बारिश की गतिविधियां इस सप्ताह भी जारी रहने का अनुमान है.

बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है. ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR का अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश.

Ad

ताज़ा खबरें