Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्मदुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाईउत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा भारत को तोड़ने की बात करने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर देंगे : शुभेंदु अधिकारीBRICS Summit 2026: पीएम मोदी ने दिखाई झलक, ब्रिक्स नेताओं के स्वागत को तैयार दिल्ली, Videoमुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर आगमन के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | बंडा अवैध शराब प्रकरण के आरोपियों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजरनितिन नवीन बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवा सामर्थ्य को मिल रही नई दिशा और नए अवसरसंत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रायसेन में हुई संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना समारोह में वर्चुअली शामिल हुएकिसानों की समृद्धि से ही राष्ट्र की समृद्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ के बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितपुतिन जहां जाते हैं, वहां पहले पहुंच जाता है उनक एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, विदेश दौरे पर क्या-क्या लेकर चलते हैं रूस के राष्ट्रपति7 साल बाद PM मोदी और Xi जिनपिंग की मुलाकात, LAC से व्यापार तक इन मुद्दों पर हो सकती है बातमुख्यमंत्री डॉ. यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ | इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी समिट परिवहन मंत्री श्री सिंह भी होंगे समिट में शामिल MPYPIL लोगो एवं विशेष पुस्तिका का होगा विमोचन इंडस्ट्री एक्सपो तथामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रांतिकारी एवं अमर शहीद स्व. श्री जतीन्द्रनाथ मुखर्जी को बलिदान दिवस पर किया नमन

राहुल गांधी की रैलियों पर सस्पेंस खत्म, 25 अप्रैल को कोलकाता और श्रीरामपुर में गरजेंगे

Author
Prabhat Khabar 23 अप्रैल 2026, 03:50 am
राहुल गांधी की रैलियों पर सस्पेंस खत्म, 25 अप्रैल को कोलकाता और श्रीरामपुर में गरजेंगे

Rahul Gandhi Bengal Rally Schedule: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के सियासी घमासान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चुनावी दौरों पर बना संशय खत्म हो गया है. पुलिस प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण पहले रद्द की गयी रैलियों को अब नये सिरे से पुनर्निर्धारित (Reschedule) किया गया है.

25 अप्रैल को बंगाल आयेंगे राहुल गांधी पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने इस बात की पुष्टि की है कि राहुल गांधी अब 25 अप्रैल को बंगाल के दौरे पर आयेंगे. कोलकाता और हुगली के श्रीरामपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इससे पहले पार्टी ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के इशारे पर प्रशासन ने रैलियों की मंजूरी नहीं दी थी.

राहुल गांधी का नया शेड्यूल कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, राहुल गांधी दूसरे चरण की वोटिंग से पहले 25 अप्रैल को बंगाल के दौरे पर आयेंगे. राहुल गांधी की पहली रैली कोलकाता के ऐतिहासिक शहीद मीनार मैदान में दोपहर करीब 2:30 बजे होगी. कोलकाता के बाद राहुल गांधी हुगली जिले के श्रीरामपुर पहुंचेंगे, जहां वे दूसरी बड़ी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें प्रशासन और कांग्रेस के बीच खिंची थी तलवारें इससे पहले राहुल गांधी की ये रैलियां 23 अप्रैल को होनी थीं. इन रैलियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. कांग्रेस ने पहले कोलकाता के रामलीला पार्क (पार्क सर्कस मैदान), मटियाबुर्ज और श्रीरामपुर स्टेडियम में 23 अप्रैल को रैलियों की योजना बनायी थी.

प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य तकनीकी कारणों का हवाला देकर मंजूरी नहीं दी थी. इसे भी पढ़ें : बंगाल में ‘लोकतंत्र’ की पहली परीक्षा, 152 विधायक चुनने के लिए 44378 बूथ पर वोट करेगी 3.61 करोड़ जनता, पोलिंग पार्टियां रवाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने TMC पर बोला हमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मालदा और मुर्शिदाबाद में राहुल गांधी की रैलियों को मिली अपार सफलता से तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों घबरा गयी हैं.

इसी घबराहट में रैलियों को रोकने की कोशिश की गयी. इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में वोट से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा, TMC का आरोप- केंद्रीय बलों ने ग्रामीणों पर किया हमला मतदान से ठीक पहले बढ़ेगी चुनावी तपिश पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है.

पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को है, जबकि दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. राहुल गांधी की ये रैलियां दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव में दागी और करोड़पति उम्मीदवारों की बाढ़, 129 सीटें ‘रेड अलर्ट’ सीटें, पढ़ें ADR की पूरी रिपोर्ट बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- मुख्यमंत्री जांच में हस्तक्षेप करें तो लोकतंत्र खतरे में बंगाल चुनाव में 39 लाख लीटर शराब जब्त, 2 राज्यों में जब्ती 1000 करोड़ के पार ममता दीदी, कभी मां दुर्गा और श्रीराम का नाम लेना भी सीखिए, 4 मई TMC का आखिरी दिन : हिमंता बिस्व सरमा.

Ad

ताज़ा खबरें

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म
मध्यप्रदेश

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म

दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
राष्ट्रीय

दुर्गा पूजा में मांसाहार पर टिप्पणी विवाद : कांग्रेस के बाद अब सपा ने बागेश्वर बाबा के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखी
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हनुमान अंश फिल्म देखी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री शीतल को दी बधाई

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा
मध्यप्रदेश

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान और सेवा से संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में चलाए जाएंगे दो अभियान स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान से प्रदेश के 50 लाख लोगों को मिलेगा