Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएचीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजरझारखंड में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला; बोले- आने वाला है ‘आर्थिक तूफान’, जनता पर टूटेगा बड़ा संकट

Author
Prabhat Khabar 19 मई 2026, 03:08 pm
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला; बोले- आने वाला है ‘आर्थिक तूफान’, जनता पर टूटेगा बड़ा संकट

Rahul Gandhi Economic Storm Warning: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि देश जल्द ही एक बड़े आर्थिक संकट का सामना कर सकता है और इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ेगा.

अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तैयार की गई आर्थिक व्यवस्था लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा आर्थिक ढांचा कुछ चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों के फायदे के लिए बनाया गया है, जबकि आम लोग लगातार दबाव में आ रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि आने वाला आर्थिक संकट बड़े उद्योगपतियों पर असर नहीं डालेगा, बल्कि इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर होगा. उन्होंने कहा, ‘मैं कई दिनों से कह रहा हूं कि मोदी जी ने जिस तरह देश की आर्थिक संरचना बदली है, उससे एक बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है.

अडानी और अंबानी के पक्ष में जो ढांचा खड़ा किया गया है, वह ज्यादा दिन नहीं चलेगा और अंत में पूरी तरह ढह जाएगा.’ राहुल गांधी ने आगे कहा कि बड़े कारोबारी और सत्ता में बैठे लोग सुरक्षित रहेंगे, लेकिन आम जनता को इस संकट की सबसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.

पीएम मोदी के विदेश दौरों पर भी उठाए सवाल कांग्रेस सांसद राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार विदेश दौरों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘एक तरफ नरेंद्र मोदी लोगों से विदेश यात्राएं कम करने की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ खुद पूरी दुनिया घूम रहे हैं.

लेकिन देश के अंदर मौजूद आर्थिक समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा.’ राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाला समय बेहद कठिन हो सकता है और कई वर्षों में ऐसा बड़ा आर्थिक दबाव शायद पहली बार देखने को मिले. मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार पर बोला हमला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.

उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरा और इसे ‘मोदी सरकार की बनाई हुई आर्थिक परेशानी’ बताया. खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतिगत विफलताओं का बोझ आम जनता पर डाल रही है, जबकि बड़े कॉरपोरेट समूहों को राहत दी जा रही है.

उन्होंने कहा, ‘कीमतें बढ़ाने के कुछ ही दिनों बाद सरकार ने फिर पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया. जनता पर बोझ डाला जा रहा है और कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है.’ ये भी पढ़ें:- भारत का इमरजेंसी तेल स्टॉक कितने दिन चलेगा, 1 दिन का खर्च कितना, किन गुफाओं में है स्ट्रेटजिक ऑयल रिजर्व, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता देशभर में ईंधन की कीमतें बढ़ने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है.

मंगलवार को सरकार द्वारा ईंधन कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई. वहीं डीजल 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. ये भी पढ़ें:- अभी दिल्ली के लोगों को और सताएगी गर्मी, लू के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी पश्चिम एशिया संकट का असर भारत पर भी वैश्विक ऊर्जा बाजारों में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सैन्य कार्रवाइयों के कारण तेल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पेट्रोलियम निर्यात में कमजोरी की वजह से भारत का ऑयल ट्रेड डेफिसिट वित्त वर्ष 2027 में और बढ़ सकता है.

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की तेल आयात पर भारी निर्भरता आने वाले समय में आर्थिक दबाव को और बढ़ा सकती है..

Ad

ताज़ा खबरें

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क
मध्यप्रदेश

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?
राष्ट्रीय

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद