Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशिजिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 संपन्नतीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षणपीएम मोदी का NCPI सांसदों को संदेश- जब बंगाल और ओडिशा समृद्ध थे, तब भारत भी हर तरह से समृद्ध थाममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को फिर लिखी चिट्ठी, कहा- तृणमूल के बागियों को न दें और समय, जांच करें तेजसीआईडी ​​कार्यालय में पेश हुए सुमित रॉय, दो महीने से फरार थे अभिषेक बनर्जी के पीए

पुणे में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी: 65 साल के दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Author
Prabhat Khabar 29 जून 2026, 05:11 pm
पुणे में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी: 65 साल के दोषी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Pune Murder Case: जज एस आर सालुंखे ने इस मामले को बहुत ही क्रूर और भयानक माना. उन्होंने जैसे ही अदालत में दोषी भीमराव कांबले को मौत की सजा सुनाई, वहां मौजूद बच्ची के माता-पिता और परिवार के लोग रो पड़े. जज ने कहा कि पुलिस और सरकारी वकील ने आरोपी के खिलाफ बहुत ही मजबूत सबूत पेश किए हैं.

कोर्ट ने यह भी बताया कि इस आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खराब रहा है और वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुका है. 60 दिनों के भीतर आया फैसला यह पूरी घटना 1 मई को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच हुई थी. कोर्ट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के ठीक 60 दिनों के भीतर, यानी 25 जून को ही आरोपी को दोषी करार दे दिया था, जिसके बाद सोमवार को सजा का एलान किया गया.

Nasrapur Minor Girl Rape and Murder Case | A special court in Pune awarded death penalty to a 65 year old man, Bhimrao Kambale for raping and murdering a Pune based 3-year-old girl in Nasrapur village of Pune district. The incident took place on May 1, 2026 and the whole case was… pic.twitter.com/m1EejlhDqG — ANI (@ANI) June 29, 2026 बछड़ा दिखाने का झांसा देकर ले गया था हैवान आरोपी भीमराव कांबले 1 मई को 3 साल की मासूम बच्ची को खाने की चीजें देने और गाय का बछड़ा दिखाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था.

वह बच्ची को मवेशियों के बाड़े के पास एक शेड में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ दरिंदगी की. इसके बाद बच्ची का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी. उम्र का हवाला देकर राहत नहीं दी जा सकती : कोर्ट सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोषी के प्रति किसी भी तरह की हमदर्दी दिखाने से साफ इनकार कर दिया.

न्यायाधीश सालुंखे ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, “यह अपराध बेहद क्रूर और अमानवीय था. आरोपी ने केवल अपनी वासना पूरी करने के लिए एक मासूम और लाचार बच्ची को तड़पा-तड़पा कर मार डाला. इस घटना ने न केवल न्यायपालिका, बल्कि पूरे समाज की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है.

बचाव पक्ष ने दोषी की 65 वर्ष की उम्र का हवाला देकर सजा में नरमी बरतने की अपील की थी. इस पर कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि उम्र का हवाला देकर राहत नहीं दी जा सकती. बल्कि इतनी बड़ी उम्र में ऐसा घिनौना अपराध करना, इसकी गंभीरता को और ज्यादा बढ़ा देता है. इस मामले में सुधरने या राहत देने की कोई गुंजाइश नहीं है.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कोर्ट के फैसले को बताया ऐतिहासिक महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, “कोर्ट ने आरोपी को मौत की सजा सुनाई है, इसलिए मैं कोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं. मैंने पहले ही कहा था कि उसे जीने का कोई हक नहीं है, उसे फांसी ही होनी चाहिए, और इसलिए मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं.

सीएम खुद इस मामले पर नजर रखे हुए थे और टीम को सपोर्ट दे रहे थे. यह एक ऐतिहासिक फैसला है. अब किसी में भी ऐसी घटना को दोबारा अंजाम देने की हिम्मत नहीं होगी. ये भी पढ़ें: ‘तुम दुनिया के जिस कोने में रहोगे, वहीं मारेंगे!’ राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी जान से मारने की धमकी.

Ad

ताज़ा खबरें

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफ
राष्ट्रीय

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफ

दिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी
राष्ट्रीय

दिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न*   गाँधीसागर ||
नीमच

*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी
राष्ट्रीय

8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी