Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?सितंबर की शुरुआत भारी बारिश से, 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें आपके शहर का हालHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन राज्यों में भी झमाझम बरसेंगे बादलकेरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातममनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामा

महाराष्ट्र में 65 साल के मजदूर ने किया 4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, फिर हत्या

Author
Prabhat Khabar 02 मई 2026, 04:53 pm
महाराष्ट्र में 65 साल के मजदूर ने किया 4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, फिर हत्या

POCSO Act : पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बच्ची का पहले यौन उत्पीड़न किया गया उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश था, जिसकी वजह से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की है.

उन्होंने राज्य और केंद्र सरकारों पर यौन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रस्तावित शक्ति अधिनियम को लागू करने के मामले में एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का भी आरोप लगाया. #WATCH | Pune, Maharashtra: Pune Rural Police SP Sandeep Singh Gill says, "…The accused is a 65-year-old man who lives in the surrounding area.

He lured the girl and did this…We arrested the accused within an hour of receiving information…The accused has two similar cases… https://t.co/FoW77Hx7t1 pic.twitter.com/mNO1QH0IWD — ANI (@ANI) May 2, 2026 फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में 15 दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा और इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में होगी.

यह घटना भोर तहसील के एक गांव में हुई.अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को कथित तौर पर खाना दिलाने का लालच देकर फुसलाया और वह उसे मवेशियों के बाड़े में ले गया जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसकी हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि बच्ची के लापता होने पर उसके रिश्तेदारों ने उसकी तलाश शुरू की और इसी दौरान एक निजी आवास के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी, बच्ची के साथ नजर आया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के मामले को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के अनुसार दर्ज किया गया है. इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है और सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर पर एकत्र होकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

बाद में लोगों की भीड़ ने मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग को जाम कर दिया जिससे यातायात बाधित हो गया. पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले में 15 दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा और सुनवाई त्वरित अदालत में होगी. ये भी पढ़ें : दिल्ली कैपिटल्स के नये हीरो बने आशुतोष शर्मा कहा- टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाना अच्छा लगता है दिल्ली कैपिटल्स के नये हीरो बने आशुतोष शर्मा कहा- टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाना अच्छा लगता है.

Ad

ताज़ा खबरें