Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित शाह का दावा: ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क ध्वस्त, 200 से ज्यादा ऑपरेटिव गिरफ्तारट्विशा शर्मा मौत केस: CBI ने 200 लोगों से की पूछताछ, पीड़िता के साथ क्रूरता का दावा, अब इन सवालों पर नजरसुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट को कार्यवाही रोकने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नाग पंचमी पर दी बधाईपहला लेटर खारिज, फिर भी इस्तीफे पर अड़े शहजाद पूनावाला, BJP पर बढ़ाया दबावसिर्फ 5 रुपये में पेट भर खाना, 100 अटल कैंटीन में मिलेगी सस्ती थालीमौसम : लो प्रेशर का असर, बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्टबाबा रामदेव बोले- देश के युवा खतरे में, बच्चों को विरोध-प्रदर्शनों में न धकेलेंबंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनीस्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘अटल पथ’ इंदौरवासियों को किया समर्पित 60 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विकामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन | इंदौर के दशहरा मैदान में स्थापित होगी 197.13 लाख रूपए लागत की विशाल प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगी अटल जी की प्रतिमासमानता के मूल भाव और एक देश-एक विधान-एक निशान के विचार को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से लागू की जा रही समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | वर्ष 2027 होगा युवा कल्याण को समर्पित भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक और होगी राजा भोज संस्थान की स्थापना मुखमुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में काफिला रूकवाकर कावड़ यात्री से मिलेVideo : चलती ट्रक के ऊपर चढ़कर थिरकने लगा ड्राइवर, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरलमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का किया लोकार्पण | इंदौर सबसे बेहतर और अलग करता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों, महापौर, सांसद एवं स्कूली बच्चों के साथ देखी 14-डी व 360 डिग्री थियेटर में फिल्म मुख्यमं

Video: पेरिस में पीएम मोदी बढ़ रहे थे आगे तभी आई आवाज- केम छो

Author
Prabhat Khabar 18 जून 2026, 09:02 am
Video: पेरिस में पीएम मोदी बढ़ रहे थे आगे तभी आई आवाज- केम छो

Video : डीडी न्यूज ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के पेरिस पहुंचने का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मोदी धीरे-धीरे आगे बढ़ते नजर आते हैं, जबकि उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग खड़े दिखाई देते हैं. इस दौरान “मोदी-मोदी” और “भारत माता की जय” के नारे गूंजते हैं.

प्रधानमंत्री भी वहां मौजूद लोगों से बेहद आत्मीयता के साथ मिलते और उनका अभिवादन स्वीकार करते नजर आते हैं. इस दौरान उत्साह का माहौल दिखा. स्वागत के दौरान आगे बढ़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी की नजर एक छोटे बच्चे पर पड़ी. उन्होंने प्यार से उसे दुलारा और फिर लोगों से मिलने आगे बढ़ गए.

पीछे बैंड-बाजे पर “दिल दिया है, जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए…” गीत बज रहा था. मोदी लोगों से हाथ मिलाते और उनका अभिवादन स्वीकार करते नजर आए. इसी बीच किसी ने पीछे से “केम छो…” कहकर उनका स्वागत किया. एक बुजुर्ग महिला ने भी उनका हाथ पकड़ लिया, जिससे मोदी ने मुस्कुराते हुए आत्मीयता के साथ मुलाकात की.

देखें वीडियो. #WATCH | Cheers, chants and a warm display of affection marked PM @narendramodi 's arrival in Paris, where the Indian diaspora gave him an enthusiastic welcome. In the final leg of his visit, PM Modi will hold further bilateral engagements and attend the VivaTech Summit, Europe’s… pic.twitter.com/tY5YBTbtOy — DD News (@DDNewslive) June 17, 2026 प्रवासी भारतीयों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया : प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को फ्रांस के शहर एवियॉन से पेरिस पहुंचे.

इससे पहले उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहां भारत को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया था. पेरिस उनकी फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा का आखिरी पड़ाव है, जहां कई अहम कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि मैं कुछ ही समय पहले पेरिस पहुंचा हूं, जहां प्रवासी भारतीयों ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया.

भारत और फ्रांस को करीब लाने के उनके प्रयासों पर मुझे गर्व है. उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस की साझेदारी वैश्विक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. Je suis arrivé à Paris il y a peu, où j’ai été accueilli chaleureusement par la diaspora indienne. Je suis fier de ses efforts pour rapprocher l’Inde et la France.

Le partenariat Inde-France est essentiel au progrès de notre planète. pic.twitter.com/Mzvs4HKggd — Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026.

Ad

ताज़ा खबरें