Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किएचीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेकमुख्यमंत्री डॉ. यादव लांजी में जन विश्वास अभियान अंतर्गत प्रबुद्धजनों से करेंगे संवादमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सागोती माता मंदिर में किए दर्शन | माता मंदिर में पूजा कर की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का किया स्वागत, बहनों ने बांधे रक्षा सुत्रसंतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे खाचरौद में स्वामी श्री निजानंद जी महाराज के आश्रम आश्रम में श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलिएडिटोरियल बदलाव या कोई दूसरी वजह? सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ क्यों नहीं छापेगा पेंगुइन?Video: मराठी सीखने को मिली 1 साल की मोहलत, मुंबई में गैर-मराठी ऑटो चालकों ने मनाया जश्नमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व संस्कृत दिवस की दीं हार्दिक शुभकामनाएंपाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कपल गिरफ्तार, दुबई के रास्ते भेजे थे 8 सिम कार्डमुख्यमंत्री डॉ. यादव को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र | माउंट आबू में हो रही संगोष्ठी का आमंत्रण भी दियाआज राखी है, लेकिन आप नहीं हैं... अजित दादा को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुलेNepal Flood: चीन का सैन्य हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा, जहां से तबाही शुरू हुई, सामने आया ग्लेशियर का पूरा मंजर

IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफ

Author
Prabhat Khabar 08 अगस्त 2026, 11:17 pm
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफ

IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर सवाल उठाए हैं, जिनमें दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मेडल लेते समय छात्रों को सिर झुकाने और वैदिक मंत्रोच्चार के दौरान खड़े रहने के निर्देश दिए गए थे.

ओवैसी ने इन कथित निर्देशों को संविधान की भावना के खिलाफ बताया है. असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी को छात्रों को डिग्री और मेडल देने के लिए IIT दिल्ली बुलाया गया था, लेकिन समारोह से पहले छात्रों को यह बताया गया कि पीएम से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी गर्दन कितनी झुकानी है.

उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों में यह भी सामने आया कि वैदिक मंत्रों के दौरान सभी को खड़े रहने के लिए कहा गया था, जो बेहद ही निंदनीय है. ओवैसी ने अनुच्छेद 28 का दिया हवाला AIMIM प्रमुख ओवैसी ने इस पूरे मामले को संविधान के अनुच्छेद 28 से जोड़ते हुए कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा या धार्मिक गतिविधियों को लेकर संविधान में प्रावधान हैं.

ओवैसी का कहना है कि IIT दिल्ली जैसे सरकारी संस्थान में इस तरह की गतिविधियों को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है. हालांकि, समारोह में वास्तव में किस तरह के निर्देश जारी किए गए थे, इसे लेकर सामने आए दावों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है. वैज्ञानिक सोच विकसित करना संविधान का कर्तव्य ओवैसी ने संविधान के अनुच्छेद 51A(h) का भी उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सोच विकसित करने की बात करता है. ओवैसी के मुताबिक, पीएम के सामने कितना सिर झुकाना है या वैदिक मंत्रों के दौरान खड़े होने के निर्देश जैसी बातें इस संवैधानिक भावना पर सवाल खड़े करती हैं. छात्रों से बोले- गलत कदम का विरोध करना भी राष्ट्रहित ओवैसी ने देशभर के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित का मतलब केवल सरकार के फैसलों का समर्थन करना नहीं है.

उन्होंने कहा कि जब कोई सरकार गलत कदम उठाए तो उसके खिलाफ आवाज उठाना भी राष्ट्रहित का हिस्सा है. उन्होंने छात्रों से अपने अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की अपील की. IIT दिल्ली में 3 हजार से ज्यादा छात्रों को मिली डिग्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए.

समारोह में 3,000 से ज्यादा छात्रों को डिग्री प्रदान की गई, जिनमें 587 पीएचडी स्कॉलर शामिल थे. इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, डायरेक्टर गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल समेत कई सम्मान प्रदान किए.

ये भी पढ़ें: IIT दिल्ली में बोले PM मोदी- चिप से जहाज तक भारत में बने, फिर बाबा बागेश्वर का किया जिक्र ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और बागी सांसदों की मुलाकात पर भड़के उद्धव ठाकरे,बोले-गद्दारों से मिलने का समय है, जंतर-मंतर के युवाओं के लिए नहीं.

Ad

ताज़ा खबरें

लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लान
राष्ट्रीय

लद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लान

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क
मध्यप्रदेश

फार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?
राष्ट्रीय

चीनी और प्याज के बाद मुंबई में दूध ₹9 महंगा, क्या बिहार-झारखंड में भी बढ़ेंगे दाम?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अंगारेश्वर महादेव का किया पंचामृत अभिषेक